Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Murder of Kalpi Bar Association President: Anger among lawyers

कालपी बार संघ अध्यक्ष की हत्या : अधिवक्ताओं में रोष

Tue, 03 Nov 2026 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Murder of Kalpi Bar Association President: Anger among lawyers
ललितपुर। कालपी में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से जिले के अधिवक्ताओं में गहरा आक्रोश है। उन्होंने जघन्य हत्या की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं का कहना है कि न्याय के लिए संघर्ष करने वाला एक वरिष्ठ अधिवक्ता स्वयं अपराधियों का शिकार हुआ। इस हत्या से अधिवक्ताओं की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और न्यायिक कार्य से जुड़े लोगों की संरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं। जनपद के अधिवक्ता समुदाय में दिनभर इस विषय पर चर्चा होती रही। उन्होंने अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की जोरदार हिमायत की।
विज्ञापन

-------
फोटो-42
कैप्सन-राजेश कुमार देवलिया।
एक अधिवक्ता की हत्या न्याय व्यवस्था से जुड़े एक महत्वपूर्ण स्तंभ पर हमला है। अधिवक्ता समाज स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उत्तर प्रदेश में प्रभावी अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने का समय आ गया है। इससे न्याय के लिए लड़ने वाले अधिवक्ता निर्भीक होकर अपनी जिम्मेदारी निभा सकेंगे।-राजेश कुमार देवलिया, अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन।
विज्ञापन

---------
फोटो-43
कैप्सन-लखनलाल यादव।
जब न्यायालय में मुकदमों की पैरवी करने वाला अधिवक्ता ही सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिक की सुरक्षा पर प्रश्न उठना स्वाभाविक है। किसी विवाद का समाधान हिंसा या हत्या से नहीं, बल्कि न्यायालय के माध्यम से होना चाहिए। इस घटना ने कानून के राज की रक्षा करने की आवश्यकता को और अधिक स्पष्ट किया है।-लखनलाल यादव, महामंत्री, जिला बार एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
फोटो-44
कैप्सन-पुष्पेंद्र सिंह चौहान।
अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की हत्या अत्यंत निंदनीय एवं अमानवीय कृत्य है। पुलिस प्रशासन को घटना की निष्पक्ष एवं गहन विवेचना कर सभी षड्यंत्रकारियों और दोषियों के विरुद्ध साक्ष्य आधारित कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। न्यायालय में प्रभावी अभियोजन के माध्यम से दोषियों को कानून के अनुसार दंड दिलाना ही दिवंगत अधिवक्ता को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

-पुष्पेंद्र सिंह चौहान, अधिवक्ता।
-------
फोटो-45
कैप्सन-जुवैद खान।
आज अधिवक्ता समुदाय को एकजुट होकर अपनी सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्रता के लिए आवाज उठानी होगी। यह समय केवल शोक व्यक्त करने का नहीं, बल्कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था सुनिश्चित कराने का है। बार संघों, बार काउंसिल और शासन को मिलकर अधिवक्ताओं के हित में निर्णायक पहल करनी चाहिए।-जुवैद खान, अधिवक्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed