{"_id":"6ae8eb10e789e524d400664b","slug":"farmers-troubled-by-frequent-power-tripping-gheraoed-the-electricity-substation-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-166191-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बिजली की ट्रिपिंग से परेशान किसानों ने बिजली उपकेंद्र का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बिजली की ट्रिपिंग से परेशान किसानों ने बिजली उपकेंद्र का किया घेराव
विज्ञापन
सौजना। बिजली की लगातार ट्रिपिंग व अनियमित आपूर्ति से परेशान किसानों ने रविवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। उन्होंने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए सामूहिक शिकायती पत्र सौंपा। किसानों ने बताया कि उन्हें दिन में मुश्किल से 10 घंटे बिजली मिलती है, जो बार-बार ट्रिपिंग से बाधित होती है। इससे खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है और फसलें सूखने लगी हैं। किसानों ने शिकायत की कि पावर हाउस के सरकारी नंबर पर ऑपरेटर फोन नहीं उठाते, जिससे बिजली या खराबी की जानकारी नहीं मिलती। उन्होंने फीडर की ट्रिपिंग दूर करने, 10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और ऑपरेटरों को सही जानकारी देने के निर्देश देने की मांग की। इस दौरान राजीव, राकेश, बृजेश, पूरन, प्रकाश कुशवाहा, किशोरी यादव, फूलसिंह यादव सहित कई किसान मौजूद रहे।
-- -- -- -- --
वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सेक्शन काटकर किसानों को लगातार बिजली आपूर्ति देने का प्रयास किया जा रहा है। किसी कारणवश बिजली की लाइन में फाल्ट आ गया था। किसानों की समस्या का समाधान करा दिया गया है।
अब्दुल्लाह, अवर अभियंता बिजली
विज्ञापन
वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सेक्शन काटकर किसानों को लगातार बिजली आपूर्ति देने का प्रयास किया जा रहा है। किसी कारणवश बिजली की लाइन में फाल्ट आ गया था। किसानों की समस्या का समाधान करा दिया गया है।
विज्ञापन
अब्दुल्लाह, अवर अभियंता बिजली
