{"_id":"6ae8e886bc8977162e0390e6","slug":"107-units-of-blood-available-in-the-blood-bank-shortage-of-negative-blood-groups-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-166185-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ब्लड बैंक में 107 यूनिट रक्त उपलब्ध, निगेटिव ग्रुपों की बनी कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ब्लड बैंक में 107 यूनिट रक्त उपलब्ध, निगेटिव ग्रुपों की बनी कमी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक - संवाद
ललितपुर। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता सामान्य पाई गई। वर्तमान में ब्लड बैंक में सभी ब्लड ग्रुप मिलाकर 107 यूनिट रक्त उपलब्ध है। सबसे अधिक कमी निगेटिव ब्लड ग्रुपों की है। ओ निगेटिव की दो और ए निगेटिव की महज एक यूनिट बची है।
हादसों में घायल मरीजों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को समय पर रक्त की जरूरत पड़ती है। खासकर दुर्लभ ब्लड ग्रुप उपलब्ध नहीं होने पर मरीजों के तीमारदारों को परेशान होना पड़ता है। सोमवार को ब्लड बैंक में ओ पॉजिटिव की सबसे अधिक 67 यूनिट और बी पॉजिटिव की 19 यूनिट उपलब्ध हैं। वहीं ए पॉजिटिव की सात, एबी पॉजिटिव की तीन, ओ निगेटिव की दो और ए निगेटिव 1, एबी निगेटिव 2, बी निगेटिव की 6 यूनिट शेष है।
-- -- -- -- -- -
ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध है। यदि जरूरत पड़ी तो सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर रक्तदान शिविर लगवाया जाएगा। जिससे ब्लड बैंक में रक्त की भरपूर व्यवस्था हो सके।
विज्ञापन
डॉ. श्रुति सोनी, प्रभारी ब्लड बैंक ललितपुर।