फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There will be an increase in the number of pulses and oilseeds purchasing centers in the district

Lalitpur News: जिले में दलहन-तिलहन क्रय केंद्रों की संख्या में होगी बढ़ोतरी

Thu, 13 Nov 2025 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
There will be an increase in the number of pulses and oilseeds purchasing centers in the district
किसान यूनियन के ज्ञापन के बाद जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दलहन-तिलहन (मूंग, उड़द, तिल एवं मूंगफली) क्रय केंद्र की बढ़ोतरी की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र दिया। इसे संज्ञान में लेकर क्रय केंद्र बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं।
जनपद में मूंगफली के क्रय केंद्रों को लेकर किसानों के बीच असमंजस की स्थिति हो गई थी। चर्चा आम हो गई कि सिर्फ 18 क्रय केंद्र ही खोले जाने हैं। किसानों की इस समस्या को किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी के सामने रखा। जिलाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष 30 केंद्र होने के बाद भी किसानों को सात-सात दिन तक लाइन लगकर मूंगफली तुलवाने पड़े थे। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने अपर जिलाधिकारी को स्थानीय स्तर पर कार्य करने वाले एफपीओ जिनके सदस्य इसी जिले के हों, उनके केंद्र संचालन करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


यहां होना है केंद्रों का संचालन
जनपद में दलहन-तिलहन (मूंग, उरद, तिल एवं मूंगफली) की खरीद के लिए स्टेट क्रय एजेंसी यूपीपीसीएफ, यूपीपीसीयू एवं उप्र उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड लखनऊ (यूपी एसएस) के केंद्रों का संचालन होना है। किसानों की सुविधा के लिए यह केंद्र 18 क्रय केंद्रों अमरपुर मंडी-दो, नगवास मंडी-एक, मड़ावरा मंडी-पांच, महरौनी मंडी-एक, नाराहट मंडी-एक, गौना-एक, राखपंचमपुर मंडी-एक, बरौदा मंडी-एक, बानपुर मंडी-दो, जाखलौन मंडी-दो एवं समिति परिसर एट कल्यानपुरा में दो क्रय केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह हुआ समर्थन मूल्य का निर्धारण
खाद्यान्न - समर्थन मूल्य (रुपये प्रति क्विंटल में)
मूंग - 8768
उड़द - 7800
तिल - 9846
मूंगफली - 7263
वर्जन

किसानों की सुविधाओं को देखते हुए, क्रय केंद्रों की सुविधा बढ़ाई जाएगी। स्थानीय एफपीओ के केंद्र खोले जाएंगे, जो नियमित जनपद में कार्य कर रहे हैं। - सत्यप्रकाश, जिलाधिकारी ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed