फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There was power cut for the whole day due to replacement of machine

Lalitpur News: मशीन बदलने के चलते पूरे दिन रही बिजली गुल

Wed, 13 Sep 2023 11:56 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 13 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
There was power cut for the whole day due to replacement of machine
तालबेहट में सरकारी कार्यालयों में दोपहर बाद कामकाज रहा ठप
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक नहीं आई बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। विद्युत उपकेंद्र में लगी पुरानी मशीनों के स्थान पर नई मशीनें लगाए जाने के कारण बुधवार को पूरे दिन क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे जनता परेशान हाे उठी।
नगर के 66 विद्युत उपकेंद्र में काफी पुरानी मशीनें लगी थीं। जो काफी कंडम हालत में थीं। जिनमें लोड अधिक झेलने की सामर्थ्य समाप्त हो गई थी। इससे पूरे क्षेत्र की जनता को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके चलते जनता ने कई बार जनप्रतिनिधियों एवं उच्चाधिकारियों को यहां की समस्या से अवगत कराया। लेकिन जनता को हर बार आश्वासन ही मिले।
विज्ञापन

कुछ माह पहले नगर में भ्रमण पर आए विद्युत विभाग के एमडी अमित किशोर के सामने जनता ने इस समस्या को प्रमुखता से रखा था। जिसके चलते विद्युत उपकेंद्र को नई मशीनें मिलीं। जिन्हें जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की पहल पर बुधवार को विभागीय अधिकारियों ने लगवाया। इस दौरान सुबह आठ से रात नौ बजे तक पूरे क्षेत्र की बिजली गुल रही। जिससे उपभोक्ताओं के साथ साथ आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मुहल्लों में लोग पानी भी नहीं भर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्य में उपखंड अधिकारी अक्षय विश्वकर्मा, अवर अभियंता केके शुक्ला, पवन आर्या, त्रिलोकी मदेशिया, संजय कुमार, राजीव कुमार सहित संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।

000
घरों एवं कार्यालयों में लगे इन्वर्टर दे गए जवाब
बारह घंटे से अधिक समय तक बिजली न रहने से जनता की परेशानी के साथ साथ सरकारी कार्यालयों का काम काज भी प्रभावित रहा। बिजली संकट के चलते जब तक कार्यालयों में लगे इन्वर्टर ने काम किया तब तक काम हुआ। इसके बाद कामकाज बंद हो गया। घरों में तो फ्रिज में रखा सामान तक लोगों ने बाहर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed