फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There was a lot of shopping in the markets before Akshaya Tritiya

Lalitpur News: अक्षय तृतीया से पूर्व बाजारों में हुई जमकर खरीदारी

Wed, 30 Apr 2025 12:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
There was a lot of shopping in the markets before Akshaya Tritiya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अक्षय तृतीया के एक दिन पहले बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए जहां सामानों की पहले से बुकिंग कर दी गई है, वहीं घरों में शादियां होने के चलते लोग ट्रैक्टरों व लोडिंग वाहन से सामान खरीदकर ले जा रहे हैं।
अक्षय तृतीया पर्व आज बुधवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। यह पर्व इतना शुभ होता है कि इसमें विवाह आदि के लिए मुहूर्त देखने की भी जरूरत नहीं होती है। इस मुहूर्त में विवाह आदि काम काफी शुभ माने जाते हैं। शहर के सभी विवाह घर, गार्डन, डीजे, बाजे और हलवाई की बुकिंग इस तारीख के लिए डेढ़ महीने पहले से ही शुरू हो गई। शादी विवाह के लिए तैयारियां भी काफी पहले से की जा रही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक और नझाई बाजार में काफी भीड़ रही। लोगों ने फ्रिज, कूलर और वॉशिंग मशीनों की खरीदारी की। बक्शा, अलमारी, सोफा, पलंग खरीदकर लोग ट्रैक्टरों व लोडिंग वाहनों से ले जाते नजर आए। फूलमालाओं की बुकिंग भी पहले से ही कर दी गई है। गेंदा और गुलाब के फूलों की वरमाला का रेट बाजार में पांच सौ एक रुपये और ग्यारह सौ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
-पंडितों की हुई बुकिंग : अक्षय तृतीया पर शादियों के चलते पंडितों, नाई और हलवाई की बुकिंग भी विवाह तय होने के साथ ही कर दी गई थी।
-----------------
मैर के लिए मटकों की हुई खरीदारी
विवाह के दौरान घर से बाहर कुएं से मैर का पानी भरने की परंपरा होती है, लेकिन अब नजदीकी जलस्रोतों से मैर का पानी मटकों में भरा जाता है। इसके लिए महिलाओं द्वारा मटकों की खरीदारी भी की गई और मैर का पानी भरने की परंपरा निभाई गई। इसके बाद मंडप आदि की रस्में भी निभाई गईं।
-------------
फूलमालाओं की बढ़ी मांग
अक्षय तृतीया पर सैकड़ों स्थानों पर विवाह आदि होना निर्धारित है, जिसके चलते फूलमालाओं की मांग बढ़ गई है। फूल व्यवसायी सुनील सैनी ने बताया कि पहले से कई लोगों ने वरमालाओं व फूलों की बुकिंग कर दी है। उनके पास हर प्रकार की मालाएं उपलब्ध हैं।
----------------
अक्षय तृतीया का पूजन कर मिट्टी के नए बर्तनों में भरा जाता पीने का पानी
अक्षय तृतीया का पूजन आज बुधवार को घर-घर किया जाएगा। इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है और उसका पूजन किया जाता है। इसके साथ ही लोग घरों में मिट्टी के नए बर्तनों में पानी भरकर अक्षय तृतीया का पूजन करते हैं। मान्यता है कि इस दिन से मिट्टी के नए बर्तनों में ठंडे पानी का उपयोग किया जाता है, जो स्वास्थ्यकर होता है।

------------
शुभ और मंगलकारी है अक्षय तृतीया का पर्व
ज्योतिषाचार्य पंडित हरिओम शास्त्री ने बताया कि अक्षय तृतीया को अत्यंत शुभ और मंगलकारी तिथि माना जाता है। इसे अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है। इसका मतलब यह होता है कि इस दिन किसी भी प्रकार का शुभ कार्य बिना किसी विशेष मुहूर्त के किया जा सकता है। यह दिन हिंदू धर्म में समृद्धि, सुख और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से पूजा, व्रत और मंत्र जाप कर पूजन किया जाता है। भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी, भगवान शिव और गणेश की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article