फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There was a half-hour vigorous rain

आधे घंटे हुई जोरदार बारिश

Sun, 14 Jun 2015 12:42 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
There was a half-hour vigorous rain
ललितपुर। उमस भरी गर्मी के बीच शहर में प्री मानसून ने झमाझम तरीके से दस्तक दी। करीब तीस मिनट तक हुई जोरदार बारिश से नालियां ओवर फ्लो हो गईं। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट तो आई, लेकिन उमस से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


आसमान से लगातार बरस रही आग से जनजीवन प्रभावित चल रहा है। शनिवार की सुबह 6 बजे 28 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दिन की शुरुआत हुई। दो घंटे बाद आठ बजते ही तापमान तीन डिग्री बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 10 बजे भगवान भास्कर ने अपना रौद्र रूप बढ़ाया तो तापमान चार डिग्री सेल्सियस बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर दो बजे तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस दौरान आसमान में बादल होने के कारण उमस बढ़ गई और तीन बजे हवाएं चलने से तापमान एक डिग्री घटकर 36 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। लेकिन, उमस कम नहीं हुई। इस बीच 3.18 बजते ही प्री- मानसून ने तेज बरसात के साथ दस्तक दी। करीब 15 मिनट तक तेज बारिश होती रही। उत्तर- पूर्व की हवाओं ने बारिश को प्रभावित किया। कुछ समय बाद दक्षिण- पूर्व से हवाएं चलने से बारिश और तेज हो गई। यह सिलसिला करीब 15 मिनट तक चलता रहा। करीब तीस मिनट तक हुई बारिश के दौरान सड़कों से पानी बह निकला तथा नाले व नालियां भी उफना गईं। 
विज्ञापन



उधर, बारिश से नगर पालिका के सफाई अभियान की पोल खुल गई। वार्ड नंबर 18 के अन्तर्गत पुराने सूचना केंद्र की गलियां, वर्णी कालेज की गली तथा वार्ड नंबर दो अन्तर्गत गांधीनगर में शिव मंदिर के पास व टोरिया मुहल्ला आदि स्थानों पर जल भराव हो गया। हालांकि, बारिश खत्म होने के कुछ समय बाद जल निकासी हो गई। शाम चार बजे तापमान एक डिग्री घटकर 35 डिग्री सेल्सियस तथा शाम सात बजे 31 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




गर्मी से नहीं मिली राहत
जनपद में मानसून 22 जून के बाद आने की संभावना है। लेकिन, शनिवार को दोपहर में अचानक प्री- मानसून ने दस्तक दी। इसकी शुरुआत में ठंडी हवाएं चलने से तो लोगों को राहत मिली, लेकिन इसके बाद भी गर्मी कम नहीं होने के कारण राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी अभी भी रहेगी।  



यह रहेगा आगे का तापमान
तापमान आने वाले दिनों में जनपदवासियों को परेशान करता रहेगा। रविवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। लेकिन, बादल होने के कारण उमस रहेगी। वहीं, सोमवार को तापमान न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस,   बुधवार को न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस, बृहस्पतिवार को तापमान न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed