फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There is no electricity in half the market for three days, traders are facing problems

Lalitpur News: आधी मंडी में तीन दिन से नहीं आ रही बिजली, व्यापारियों को दिक्कत

Sat, 26 Apr 2025 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
There is no electricity in half the market for three days, traders are facing problems
अंडरग्राउंड केबल में खराबी आने से हुई समस्या, व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आधी गल्ला मंडी में तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से व्यापारियों को भीषण गर्मी से बेहाल होना पड़ रहा है। बिजली नहीं आने से व्यापारियों की दुकानों में पंखा, कूलर शोपीस बनकर रह गए हैं। इससे व्यापारियों में भारी आक्रोश है।
गल्ला मंडी में वर्तमान में गेहूं की खूब आवक हो रही है। इसके साथ ही अन्य जिंस की भी आवक हो रही है। बीते पंद्रह दिन पहले गल्ला मंडी में बिजली लाइन में फाल्ट आ गया था, तब तो किसी प्रकार लाइन को सुधरवाकर आपूर्ति सुचारु करा दी गई थी, लेकिन तीन दिन पहले फिर से मंडी परिसर में बिजली की अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट होने और एक फेस की समस्या के चलते आधी गल्ला मंडी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इससे गल्ला मंडी में लगभग दो सौ से अधिक व्यापारियों की बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके चलते व्यापारियों और किसानों एवं पल्लेदारों को भी भीषण गर्मी में पंखा या कूलर की हवा के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कई दुकानों पर तो यहां एसी भी लगे हैं, लेकिन बिजली नहीं मिलने से एसी उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। तीन दिन से आधी गल्ला मंडी की बिजली नहीं सुधारे जाने से व्यापारियों में आक्रोश पनप रहा है। व्यापारियों का कहना है कि यदि मंडी समिति द्वारा जल्द ही बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नहीं होता है तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे और गल्ला मंडी में बंद कर सकते हैं।
विज्ञापन


----------------
फोटो-05
तीन दिन से आधी गल्ला मंडी की बिजली नहीं आ रही है। ट्रांसफार्मर लोड नहीं ले रहा है, केबल में फाल्ट बताया जा रहा है, लेकिन बिजली आपूर्ति में सुधार को लेकर अब तक कोई पहल नहीं हुई है। यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो व्यापारी सोमवार से गल्ला मंडी बंद करने को विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-संजीव जैन कप्तान, अध्यक्ष गल्ला व्यापार संघ।
-------------------
फोटो-06

मंडी में 15 दिन पहले भी लाइन में फाल्ट आया था, तब ठीक हो गया था, लेकिन अब तीन दिन पहले फिर से ट्रांसफार्मर और अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट होने की बात कही जा रही है। बिजली नहीं आने से व्यापारियों और किसानों को काफी समस्या हो रही है। मंडी समिति व प्रशासन को जल्द ही बिजली सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

-अशोक जैन अनौरा, गल्ला व्यापारी।


वर्जन
गल्ला मंडी में 154 किलोवाट का ट्रांसफार्मर रखा है और मंडी के लिए लगाए गए मीटर तक बिजली सप्लाई हो रही है। गल्ला मंडी में समिति के माध्यम से डलवाई गई अंडर ग्राउंड केबल में खराबी आई है, जिसके चलते बिजली बाधित है। इसकी जानकारी मंडी समिति को दे दी गई है।

-धीरज कुशवाहा, अवर अभियंता, विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed