फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There is hope of opening government inter college in Balabehat

Lalitpur News: बालाबेहट में सरकारी इंटर कॉलेज खुलने की उम्मीद जगी

Sat, 14 Jan 2023 09:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
There is hope of opening government inter college in Balabehat
ललितपुर। जनपद के सबसे दूरस्थ और मध्य प्रदेश की सीमा से सटे कस्बा बालाबेहट में इंटर कॉलेज की स्थापना करने की मांग को लेकर श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की है। राज्यपाल ने भी इसे जल्द से जल्द पूर्ण करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

कस्बा बालाबेहट जनपद के सबसे दूरस्थ और मध्य प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है। यह क्षेत्र चारों ओर जंगल और विध्यांचल पर्वत से घिरा हुआ है। यहां की आबादी चालीस हजार के करीब है। यह क्षेत्र इतना पिछड़ा हुआ है कि अभी तक यहां पर एक भी सरकारी इंटर कॉलेज नहीं हैं। जिस कारण से यहां शिक्षा का स्तर काफी कम देखने को मिलता है। लेकिन अब इस क्षेत्र में सरकारी इंटर कॉलेज स्थापित होने की उम्मीद जगी है। प्रदेश सरकार में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की और जनपद के सबसे दूरस्थ क्षेत्र कस्बा बालाबेहट में इंटर कॉलेज स्थापित करने सहित अन्य मांगे रखी। राज्यपाल ने कस्बा बालाबेहट में सरकारी इंटर कॉलेज स्थापित करने की मांग को जल्द से जल्द पूर्ण करने का आश्वासन दिया है। सब कुछ ठीक रहा तो कस्बा बालाबेहट में सरकारी इंटर कॉलेज स्थापित हो जाएगा।
विज्ञापन

एनएमवी में बीएड और एलएलबी शिक्षा की मान्यता की रखी मांग
राज्यपाल के समक्ष रखी गई मांगों में नेहरू महाविद्यालय में बीएड, एलएलबी की कक्षाओं को मान्यता, परिसर में ऑडोटोरियम का निर्माण, संस्कृत शोध केंद्र के रूप में यूजीसी से विशेष मान्यता देने मांग की। इसके साथ दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय महरौनी में स्नातक स्तर पर विज्ञान, वाणिज्य संकाय के साथ साथ परास्नातक स्तर पर कला विज्ञान और वाणिज्य संकाय स्थापित करने की मांग रखी गई। वहीं इस महाविद्यालय में संचालित कला वर्ग से संबधित विषयों के प्रोफेसरों के रिक्त पदों को भरने की मांग की गई। राज्यपाल ने इन मांगों को भी जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल से मुलाकात के दौरान जनपद के विकास को लेकर मांगे रखी गई है। जिन्हें उन्होंने जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। इसके साथ राज्यपाल ने जनपद में अन्य शिक्षापरक योजनाएं देने का वादा किया है। - मनोहर लाल पंथ, श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed