{"_id":"68264123dceafd9f220fb2c8","slug":"there-is-a-problem-due-to-lack-of-tin-shed-at-the-railway-vehicle-stand-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-135179-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रेलवे के वाहन स्टैंड पर टिन शेड नहीं होने से हो रही परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रेलवे के वाहन स्टैंड पर टिन शेड नहीं होने से हो रही परेशान
विज्ञापन
- यात्री बोले पैसे देने के बाद भी नहीं मिल रही छाया की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में वाहन पार्किंग में रुपये खर्च करने के बाद भी यात्रियों को छाया के लिए टिन शेड की कोई व्यवस्था नहीं होने से परेशान होना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में जहां दिनभर वाहन तपती धूप में गर्म हो रहे हैं, तो वहीं बारिश में भी लोगों को परेशान होना पड़ता है।
रेलवे द्वारा दैनिक यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में वाहन स्टैंड बनाया गया है, जिसके चलते दैनिक यात्री वाहन स्टैंड पर निर्धारित राशि देकर वाहनों को सुरक्षित रखकर यात्रा करते हैं और वापस लौटने पर वाहन ले जाते हैं। यहां वाहन स्टैंड पर रोजाना डेढ़ सौ से दो सौ दोपहिया वाहनों को वाहन स्टैंड पर रखा जाता है। जबकि चार पहिया वाहनों को वाहन स्टैंड के बाहर पार्क खाली स्थान पर किया जाता है। रेलवे द्वारा तय ठेकेदार द्वारा वाहन स्टैंड पर वाहन रखने पर वाहन स्वामियों से शुल्क तो लिया जाता है, लेकिन यहां टिन शेड की कोई व्यवस्था रेलवे द्वारा नहीं की गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो-11
कैप्सन- नवनीत सिराठैठिया
रेलवे स्टेशन के बाहर वाहन स्टैंड पर छाया का कोई इंतजाम नहीं है, यहां टिन शेड की व्यवस्था आवश्यक रूप से होना चाहिए। सुबह वाहन रखकर गए थे और अब दोपहर में लौटने पर तेज धूप में उनकी बाइक काफी गर्म हो जाती है, तो साथ में बोतल का पानी सीट पर डालना पड़ता हैं। यहां छाया होने से कई लोगों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
नवनीत सिराठैठिया, वाहन स्वामी।
-- -- -- -- -- -- --
फोटो-12
कैप्सन-बलबीर यादव।
रेलवे के वाहन स्टैंड पर पहले तो टिन शेड लगा हुआ था, लेकिन काफी समय पहले वाहन स्टैंड का स्थान बदल गया है, लेकिन यहां छाया का कोई इंतजाम नहीं हे। तेज धूप पड़ने से यहां वाहन रखने में परेशानी होती है। वाहन स्टैंड पर लोगों की सुविधा के लिए छाया का पर्याप्त इंतजाम होना चाहिए।
-बलवीर यादव, सिद्धनपुरा।
-- -- -- -- --
फोटो-13
कैप्सन-रामसेवक विश्वचकर्मा।
रेलवे के वाहन स्टैंड पर छाया के लिए पहले तो टिन शेड लगा हुआ था, लेकिन अब नए वाहन स्टैंड पर छाया का इंतजाम नहीं है, जिससे दैनिक यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। गर्मी और बारिश में यहां वाहन वाहन पार्क करने में वाहन स्वामियों को परेशान होना पड़ रहा है।
-रामसेवक विश्वकर्मा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सर्कुलेटिंग एरिया में रेलवे द्वारा बनाए गए वाहन स्टैंड पर छाया को टिन शेड के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी