फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There is a pile of misery in Galla Mandi, hand pump is not working, tank taps are broken

Lalitpur News: गल्ला मंडी में बदहाली की ढेरी, हैंडपंप खराब, टंकी के नल टूटे

Wed, 26 Mar 2025 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
There is a pile of misery in Galla Mandi, hand pump is not working, tank taps are broken
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। करोड़ों का राजस्व देने वाली गल्ला मंडी में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा है। 17 हैंडपंप खराब पड़े हैं तो आधा दर्जन से अधिक टंकियों के नल टूटे हैं। दूरदराज से आने वाले किसान गर्मी में पानी के लिए भटक रहे हैं। शौचालयों में गंदगी पसरी है। नियमित सफाई न होने से सड़कों के किनारे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। गेहूं की आवक बढ़ने से हजारों किसानों को अव्यवस्थाओं के चलते परेशान होना पड़ रहा है।
गल्ला मंडी में गेहूं की आवक प्रतिदिन करीब चालीस हजार क्विंटल तक होने लगी है। एक अनुमान के मुताबिक अपनी उपज लेकर 10 हजार से अधिक किसान भी रोजाना मंडी पहुंच रहे हैं। मंडी समिति द्वारा गल्ला मंडी परिसर में किसानों व व्यापारियों के लिए कराई गई व्यवस्थाएं नाकाफी हैं। मंडी के गेट से घुसते ही दायीं ओर बनी प्याऊ पर टंकी तो रखी है, नल भी लगे हैं, लेकिन इसकी टाेटियां टूटी हुई हैं।
विज्ञापन

मंडी समिति के कार्यालय के सामने वाली रोड पर आगे बढ़ते ही दुकान के किनारे लगे प्याऊ में भी दो टोटियां टूटी पड़ी हैं। जबकि, उसके नीचे सड़क किनारे नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। यहां सड़क किनारे तिराहे पर ही कूड़े का ढेर लगा है। व्यापारियों व किसानों को बदबू के चलते परेशानी हो रही है। आगे जाकर एक और प्याऊ के नलों की टोटियां टूटी हुई हैं, जबकि पास में ही लगा हैंडपंप खराब पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मंडी पुलिस चौकी के आगे स्थित शौचालय में भारी गंदगी पसरी हुई है। सीटें टूटी पड़ी हैं, बोतल, लकड़ियों व पत्तों का ढेर लगा हुआ है। यहां भी लगा हैंडपंप खराब पड़ा है। पुलिस चौकी के सामने किसानों के लिए स्थापित प्याऊ के नलों की टोटियां भी टूटी पड़ी हैं।

व्यापारियों को जहां दूर लगे हैंडपंपों से पीने का पानी भरना पड़ रहा है, वहीं किसान हैंडपंप खोजते फिर रहे हैं। मंडी समिति कार्यालय के आगे दायीं रोड पर डिवाइडर की बाउंड्री के किनारे भी बने प्याऊ की नलों की टोटियां भी टूटी पड़ी हैं। पूरे मंडी परिसर में 17 से अधिक हैंडपंप खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed