फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There has been a nine percent increase in milk production in the district in two years.

Lalitpur News: जिले में दुग्ध उत्पादन में दो वर्षों में हुई नौ प्रतिशत की बढ़ोतरी

Wed, 26 Nov 2025 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
There has been a nine percent increase in milk production in the district in two years.
- पशुपालकों का रुझान भैंस पालन की ओर बड़ा, गोवंश पालकों की संख्या में आई कमी
विज्ञापन

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर विशेष
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में विगत दो वर्ष की रिपोर्ट पर नजर डालें तो जिले में दुग्ध उत्पादन में करीब आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि इन दो वर्ष में गोवंश की जगह महिषवंश पशुपालकों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है।
वित्तीय वर्ष 2022-23 में दुग्ध उत्पादन 329 हजार मीट्रिक टन लीटर था, जो वर्तमान में 382 हजार मीट्रिक टन हो गया है। प्रतिवर्ष करीब आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

दूध के सेवन से हमारे शरीर को कई सारे फायदे पहुंचते हैं। दूध से हमें कई सारे आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। दूध के महत्व को समझने और इसे व्यर्थ न जाने देने के लिए इसके फायदों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत सन् 2001 में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालन की ताजा रिपोर्ट पर नजर डालें तो पिछली गणना में महिषवंश 2.91 लाख थे, जो वर्तमान में 2.96 लाख हो गए हैं। गाय से अधिक दूध भैंस देती है, यही कारण है कि महिष पालन से दुग्ध उत्पादन की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

जनपद में वर्ष बार दुग्ध उत्पादन की स्थिति
वित्तीय वर्ष - दुग्ध उत्पादन
2022-23 - 329 हजार मीट्रिक टन लीटर
2023-24 - 354 हजार मीट्रिक टन लीटर
2024-25 - 382 हजार मीट्रिक टन लीटर
------------------------------------
जिले में गोवंश से अधिक महिषवंश का पालन हो रहा है, साथ ही दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में करीब आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
डॉ भगवान सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed