फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There are no arrangements to extinguish fire in Talbehat, farmers suffer every year

Lalitpur News: तालबेहट में आग बुझाने के नहीं इंतजाम, हर साल भुगतते हैं किसान

Sat, 30 Mar 2024 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
There are no arrangements to extinguish fire in Talbehat, farmers suffer every year
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। शासन-प्रशासन की ढिलाई के चलते तहसील मुख्यालय पर आग बुझाने के लिए कोई प्रबंध नहीं हो सका। हर बार फसलों में आग लगने से किसानों को भारी नुकसान होता है। किसान कई वर्षों से तहसील मुख्यालय पर अग्निशमन विभाग का सब स्टेशन खोलने की मांग उठाते रहे हैं।

पांचों तहसीलों में तालबेहट का अधिकांश भाग ककरीला-पथरीला है। किसान फसल पैदा करने में काफी मेहनत करता है। लेकिन, कई बार उसकी फसल आग का शिकार हो जाती है। तहसील मुख्यालय पर आग बुझाने का कोई प्रबंध नहीं है। आग लगने पर पहले किसान स्वयं इसे काबू में करने का प्रयास करता है और जब आग विकराल हो जाती है तो फिर जिला मुख्यालय से गाड़ी मंगाता है। जब तक जिला मुख्यालय से गाड़ी आती है, तब तक आग काफी नुकसान कर चुकी होती है। वर्षों से किसानों की मांग पर जमीन चिन्हित करने को लेकर काफी हो-हल्ला हुआ, लेकिन हकीकत में वह अमली जामा नहीं पहन सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed