फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   theft in shop, 2 lakh stolen

दुकान का शटर तोड़कर दो लाख का सामान व नगदी चोरी

Wed, 13 Jan 2021 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
theft in shop, 2 lakh stolen
police2.jpg - फोटो : police2.jpg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौकाबाग में अज्ञात बदमाश एक दुकान का शटर तोड़कर डेढ़ लाख रुपये का सामान व पचपन हजार रुपये नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित दुकानदार ने व्यापारियों के साथ कोतवाली जाकर रिपोर्ट दर्ज करने को शिकायत पत्र दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला नेहरूनगर में टौरिया मंदिर के पास निवासी सुनीता पत्नी अर्जुन झा ने बताया कि उसके पति की थोक एवं फुटकर किराने की दुकान मोहल्ला चौकाबाग में पुराना सागर रोड पर अप्सरा कुंज के नीचे स्थित है। बीते रोज रात्रि में पति अर्जुन झा दुकान बंद करके घर आ गए। रात्रि में अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर दुकान में रखा गुटखा व किराने का लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान एवं पचपन हजार रुपये नकदी चोरी कर लिए। मंगलवार की सुबह जब पति दुकान खोलने गए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। महिला ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed