{"_id":"699b496fc106e0e5240ad560","slug":"theft-in-jewellery-shop-two-thieves-caught-on-cctv-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-152081-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ज्वेलरी की दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ज्वेलरी की दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो चोर
विज्ञापन
शटर का लॉक और ताला तोड़कर अंदर घुसे, व्यापार मंडल ने की घटना के खुलासे की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के शाही रोड स्थित मुख्य चौराहे पर स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलर्स की दुकान से रविवार सुबह चोरों ने लाखों रुपये के चांदी के जेवरात और बर्तन चोरी कर लिए। यह घटना सुबह लगभग 5:15 बजे घटी, जब दुकान के सीसीटीवी कैमरे में दो युवक चोरी करते हुए कैद हुए। पुलिस ने चोरी की इस घटना की जांच शुरू कर दी है।
शाही रोड पर मोहल्ला तालाबपुरा निवासी पवन कुमार जैन की विद्या ज्वेलर्स नाम से दुकान है। पवन जैन ने बताया कि शनिवार की शाम दुकान बंद कर वह घर लौट गए थे। रविवार सुबह लगभग आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। जब वह मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि शटर का ताला और लॉक टूटे हुए थे। दुकान के अंदर चांदी के जेवरात और बर्तन गायब थे।
चोरी की सूचना पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी और सराफा संगठन के सदस्य मौके पर पहुंचे। एएसपी कालू सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज की जांच की।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दो युवक चोरी करते हुए कैद हुए हैं, और यह घटना सुबह 5:15 से 5:30 बजे के बीच की है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, चोर दुकान की छत के रास्ते से घुसे और लॉक तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। पवन जैन ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की है। व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने भी चोरों की गिरफ्तारी की जल्दी से जल्दी अपील की है।
सीओ सुनील भारद्वाज ने बताया कि घटना की जांच के लिए टीमें बनाई गई हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
चार टीमें गठित, चोरों की तलाश जारी
लाखों रुपये के जेवरात चोरी की घटना की जांच के लिए पुलिस ने चार से पांच टीमों का गठन किया है। इसमें एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली सदर की टीमें शामिल हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गश्त और पिकेट व्यवस्था की खुली पोल
शहर में हुई चोरी की घटना ने पुलिस की गश्त और पिकेट ड्यूटी व्यवस्था की पोल खोल दी है। एसपी मुहम्मद मुश्ताक ने हमेशा चौकी प्रभारियों को रात के समय गश्त और पिकेट ड्यूटी का आदेश दिया है, लेकिन इस घटना से साफ हो गया है कि क्षेत्र में गश्त और पिकेट ड्यूटी का सही से पालन नहीं हो रहा। सूत्रों के मुताबिक, रात के समय न तो चौकी प्रभारी और न ही चौकी में तैनात पुलिसकर्मी गश्त पर होते हैं, जिससे शहर की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -