फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The youth returned a bag containing Rs 8.70 lakh

Lalitpur News: युवक ने 8.70 लाख रुपयों से भरा बैग लौटाया

Wed, 30 Jul 2025 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The youth returned a bag containing Rs 8.70 lakh
ललितपुर। मंगलवार को रास्ते में 8.70 लाख रुपयों से भरा बैग मिलने पर युवक ने उसके स्वामी को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। एसपी ने युवक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कोतवाली सदर अंतर्गत मोहल्ला नझाई बाजार निवासी राकेश बड़कुल मंगलवार सुबह अपनी दुकान पर जा रहे थे। वह अपने साथ एक बैग लिए थे, जिसमें 8.70 लाख रुपये व कागजात रखे हुए थे। उक्त बैग रास्ते में गिर गया। राकेश ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी। इसी दौरान कमल कुशवाहा निवासी मोहल्ला रामनगर पुलिस के पास एक बैग लेकर पहुंचा। कमल ने बताया कि उक्त बैग उसे रास्ते में पड़ा मिला था। पुलिस ने राकेश बड़कुल को बुलाया तो वह बैग को पहचान गए। अंदर खोलकर देखा तो उनके 8.70 लाख रुपये व कागजात सही सलामत रखे हुए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने बैग राकेश बड़कुल के सुपुर्द कर दिया। वहीं, युवक की ईमानदारी पर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने उसे कार्यालय बुलाकर प्रशस्ति पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed