फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The young man returning home from the shop was stopped by masked men on the highway

Lalitpur News: दुकान से घर जा रहे युवक को हाईवे पर नकाबपोशों ने रोका

Fri, 13 Jun 2025 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The young man returning home from the shop was stopped by masked men on the highway
- रुपये मांगे, मना करने पर की मारपीट, पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दुकान से घर जा रहे युवक को हाईवे पर पांच नकाबपोश युवकों ने रोक लिया। अवैध रुपयों की मांग की। मना किया तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम जिजयावन निवासी कुंवरराज 11 जून की रात को अपनी दुकान से बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में गोविंद सागर बांध तिराहा हाईवे पर पांच युवकों ने रोक लिया। सभी लोग मुंह को कपड़े से ढंके हुए थे। आरोपियों ने उससे अवैध रुपयों की मांग की। मना किया तो उन्होंने गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से मारपीट की। जिससे वह चोटिल हो गया। मारपीट के दौरान उसकी तनख्वाह के 12 हजार रुपये जोकि जेब में रखे हुए था वह गिर गए। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास लगे कैमरे खंगाले जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed