फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The winning students of the competition were awarded prizes

Lalitpur News: प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

Fri, 26 Dec 2025 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The winning students of the competition were awarded prizes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह को जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलक्ट्रेट सभागार में मनाया। मौके पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ पर आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का जीवन प्रेरणादायक रहा। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत कराई गई जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के तहत बच्चों ने अटल के काव्य कला पर आधारित कविता पाठ व भाषण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के बाद जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, विधायक सदर प्रतिनिधि श्रीकांत कुशवाहा, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि केदार नाथ तिवारी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन रमेश सिंह, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान एवं अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता विजयी विद्यार्थियों को किया सम्मानित : जिलास्तरीय निबंध, भाषण व एकल काव्यपाठ प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पुरस्कृत किया गया। निबंध प्रतियोगिता में जिला परिषद इंटर कॉलेज पाली की छात्रा कल्पना ने प्रथम, भूपेंद्र अहिरवार राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर ने द्वितीय तथा अनु तिवारी, रामकली देवी इंटर कॉलेज मड़ावरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण में अंशिका तिवारी, रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय ने प्रथम, महक राजा नेहरू महाविद्यालय ने द्वितीय तथा अनुराग राजकीय मॉडल महाविद्यालय पुलवारा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकल काव्य पाठ में प्रिंसी दुबे नेहरू महाविद्यालय ने प्रथम, अंशिका नामदेव रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय ललितपुर ने द्वितीय तथा राजनंदिनी राजकीय मॉडल महाविद्यालय पुलवारा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध के प्रतिभागियों को धनराशि एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। भाषण तथा काव्य पाठ प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को क्रमशः 10000, 5000 एवं 2500 रुपए धनराशि एवं प्रमाण पत्र सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed