{"_id":"612a4df18ebc3e5ad732f7aa","slug":"the-wife-gave-up-her-life-when-she-refused-to-take-the-sick-son-to-her-maternal-home-lalitpur-news-jhs2029518183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार बेटे को मायके ले जाने से मना किया तो पत्नी ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार बेटे को मायके ले जाने से मना किया तो पत्नी ने दे दी जान
विज्ञापन
ललितपुर। थाना नाराहट के अंतर्गत ग्राम जमुनियां में पति द्वारा बीमार एक वर्ष के मासूम बेटे को मायके साथ ले जाने से मना करने पर पत्नी ने कीटनाशक खाकर जान दे दी।
ग्राम जमुनियां निवासी अनीता पत्नी दिनेश सहरिया शुक्रवार की सुबह अपने भाई जितेंद्र के साथ अपने मायके मध्य प्रदेश के सागर स्थित ग्राम पाल खेड़ी जा रही थीं। इस दौरान पहले तो पति व ससुरालियों ने उसे घर में काम लगने के चलते मायके जाने से मना किया, लेकिन बाद में वह मान गए। कुछ देर बाद पति ने उसके एक वर्षीय मासूम बेटे की बीमारी का हवाला देकर उसे साथ में ले जाने से मना कर दिया।
इसी बात को लेकर महिला का पति से विवाद हो गया और वह बच्चे को साथ ले जाने की जिद करने लगी। जब पति ने अपने बेटे को उसके हाथ से छुड़ा लिया, तो वह गुस्से में अपने कमरे में चली गई, जहां उसके भई जितेंद्र ने समझाया और बेटे को बाद में ले आने की बात कही लेकिन गुस्साई अनीता ने कीटनाशक खा लिया। उसकी हालत बिगड़ती देख परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां से उसे परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतका के भाई नरेंद्र ने बताया कि उसकी बहन मायके जाने पर अपने एक वर्ष के बेटे को साथ ले जाना चाहती थी, लेकिन जीजा मासूम के बीमार होने की कहकर साथ ले जाने से मना कर रहे थे। इसी के चलते बहन ने जान दे दी। मृतका का एक ही बेटा है।