फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The water level of Rohini dam is less than the minimum, the water crisis will come out

रोहणी बांध का जलस्तर न्यूनतम से भी कम, जल संकट निकालेगा दम

Mon, 27 Jun 2022 11:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The water level of Rohini dam is less than the minimum, the water crisis will come out
ललितपुर। जिले में जल संकट फिर गहराने की आशंका है। हालात यह हैं कि मानसून में हो रही देरी से जिले के 13 बांधों का जलस्तर कम होने लगा है। रोहिणी बांध अपने न्यूनतम जलस्तर से 1.30 मीटर कम हो गया है। जबकि अन्य बांधों के जलस्तर में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। अगर जल्द बारिश न हुई तो सिंचाई और पेयजल के लिए पानी का संकट खड़ा हो जाएगा। हालांकि सिंचाई विभाग के अफसरों का कहना है कि जलस्तर कम होने से आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन

रोहणी बांध के जलस्तर में कमी आने से मड़ावरा तहसील क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल की समस्या पनप सकती है। बताते हैं कि बांधों से करीब 60 से 70 फीसदी सिंचाई के लिए पानी का उपयोग होता है। जबकि पेयजल के लिए 0.05 फीसदी पानी का उपयोग किया जाता है। विभागीय अफसरों के मुताबिक हर घर नल पेयजल योजना के लिए पानी की खपत बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इधर, अन्य बांधों की स्थिति भी ठीक नहीं है। इनमें कुछ बांध अपने न्यूनतम जलस्तर पर पहुंच चुके हैं तो कुछ बांधों का जलस्तर जल्द न्यूनतम स्तर पर पहुंच सकता है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का दावा है कि मानसून में बांध भर जाएगा।
विज्ञापन

---------
जनपद के बांधों में जलस्तर की स्थिति
बांध - नदी का नाम - न्यूनतम जलस्तर - पूूर्ण जलस्तर - वर्तमान जलस्तर
1 - गोविंद सागर - शहजाद - 357.83 - 363.93 - 359.79
2 - शहजाद बांध शहजाद - 310.50 - 321.00 - 317.95
3 - जामनी बांध - जामनी - 396.39 - 403.55 - 397.91
4 - सजनम बांध - सजनाम - 368.20 - 373.20 - 366.40
5 - रोहणी बांध - रोहणी - 393.00 - 396.39 - 391.70
6 - उटारी बांध - उटारी - 322.80 - 326.80 - 322.95
7 - राजघाट बांध - बेतवा - 356.62 - 371.00 - 364.80
8 - माताटीला बांध - बेतवा - 295.66 - 308.45 - 302.85
9 - कचनौंदा बांध - सजनाम - 334.75 - 341.70 - 336.65
10 - लोअर रोहणी बांध - रोहणी - 363.35 - 368.00 - 363.00
11 - जमरार बांध - जमरार - 363.35 - 368.00 - 365.20
12 - भावनी बांध - सजनाम - 309.64 - 312.38 - 310.25
13 - बंडई बांध - बंडई - 397.00 - 403.50 - 397.90
------------------------
बांधों के पूूर्ण व वर्तमान जलस्तर में कितना है अंतर
जनपद के गोविंद सागर बांध में पूर्ण और वर्तमान जलस्तर में 4.14 मीटर, शहजाद बांध में 3.05, जामनी बांध में 5.64, सजनम बांध में 6.80, रोहणी बांध में 4.69, उटारी में 3.85, राजघाट बांध में 6.20, माताटीला में 3.60, कचनौंदा बांध में 5.05, लोअर रोहणी बांध में 5.00, जमरार बांध में 2.80, भावनी बांध में 2.13, बंडई बांध में 5.60 मीटर का अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
बांधों में बारिश के बाद आया पानी
जिले के गोविंद सागर बांध में 50 मिली मीटर, शहजाद बांध में 90, जामनी बांध में 85, सजनम बांध में 81, रोहणी बांध में 25, उटारी में 70, राजघाट बांध में 109, माताटीला में 23, कचनौंदा बांध में 68, लोअर रोहणी बांध में 40, जमरार बांध में 27, बंडई बांध में 67 मिली मीटर तक बारिश का पानी है।

---------
रोहणी बांध का जलस्तर अपने न्यूनतम स्तर से नीचे पहुंच गया है। मानसून में बारिश होने के कारण बांध भर जाएगा। अभी जल संकट की संभावना पैदा नहीं हो रही है।- वीएन शर्मा, जल लेखा सहायक, शिफ्ट इंचार्ज, बाढ़ नियंत्रण कक्ष सिंचाई खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed