फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The water level of Govind Sagar Dam started rising

Lalitpur News: बढ़ने लगा गोविंद सागर बांध का जलस्तर

Sun, 06 Jul 2025 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The water level of Govind Sagar Dam started rising
ललितपुर। दो दिन से हो रही मानसून की जोरदार बारिश से गोविंद सागर बांध का जलस्तर बढ़ने लगा है। सिंचाई विभाग के रिकार्ड के अनुसार इस बारिश से दो दिनों में तीन सेंटीमीटर बांध का जलस्तर बढ़ा है। वहीं, अन्य बांधों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ललितपुर को बांधों और नदियों का जिला कहा जाता है। यहां 14 बांध परियोजनाएं हैं। इससे किसानों को सिंचाई और आम लोगों के लिए पेयजल की आपूर्ति की जाती है। गर्मी के सीजन में बांधों का जलस्तर घटने लगता है। मानसून की बारिश में ये बांध पुन: भर जाते हैं। दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। तालाब, बंधी लबालब हो गए तो नदी, नाले उफनाकर बहने लगे। बांधों के कैचमेंट एरिया का पानी बहकर बांधों में पहुंचने लगा। इससे इनके जलस्तर में बढ़ोतरी होने लगी। दो दिन की बारिश में गोविंद सागर बांध के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के अनुसार तीन जुलाई को गोविंद सागर बांध का जलस्तर 361.46 मीटर था, जोकि शनिवार सुबह 8 बजे 361.49 मीटर पर पहुंच गया। अधिकारियों के अनुसार जून और जुलाई के पहले सप्ताह की बारिश को देखकर उम्मीद है कि बांध जल्द ही लबालब हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बांध का नजारा देखने पहुंच रहे सैलानी
गोविंद सागर बांध का जलस्तर बढ़ते ही यहां सैलानी पहुंचने लगे। सुबह और शाम को लोग परिवारजन के साथ यहां सैर सपाटे के लिए आना शुरू हो गए हैं। इस कारण से यहां भुट्टा सहित अन्य दुकानें भी सज गई हैं।

----
बांधों का जलस्तर
बांध - पूर्ण जलस्तर - 3 जुलाई का जलस्तर - 5 जुलाई का जलस्तर
गोविंद सागर - 363.93 मी. - 361.46 मी. - 361.49 मी.
शहजाद - 321.50 मी. - 318.98 मी. - 319.10 मी.
जामनी - 403.55 मी. - 396.11 मी. - 396.24 मी.
सजनाम - 373.20 मी. - 368.30 मी. - 368.40 मी.
रोहिणी - 396.39 मी. - 392.65 मी. - 392.75 मी.
उटारी - 326.80 मी. - 325.00 मी. - 325.00 मी.
राजघाट - 371.00 मी. - 361.90 मी. - 361.95 मी.
माताटीला - 308.46 मी. - 303.75 मी. - 303.89 मी.
कचनौंदा - 341.70 मी. - 340.45 मी. - 340.70 मी.
लोअर रोहिणी - 368.00 मी. - 364.95 मी. - 364.95 मी.
जमड़ार - 368.00 मी. - 365.45 मी. - 366.80 मी.
भावनी - 312.38 मी. - 310.35 मी. - 310.30 मी.
बंडई - 403.50 मी. - 397.00 मी. - 397.15 मी.
भौंरट - 360.90 मी. - 354.60 मी. - 354.80 मी.
-------
बांधों में पानी की आवक होने से इनके जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले दिनों में और भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। बांधों के जलस्तर की निगरानी लगातार की जा रही है।
भूपेश सुहेरा, अधिशासी अभियंता/नोडल, सिंचाई खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed