{"_id":"68c1d17b9e8d23fc9a098639","slug":"the-warehouse-was-opened-in-front-of-the-in-charge-and-the-stock-of-fertilizer-was-matched-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-142454-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: प्रभारी के सामने खोला गोदाम, खाद के स्टॉक का किया मिलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: प्रभारी के सामने खोला गोदाम, खाद के स्टॉक का किया मिलान
विज्ञापन
ललितपुर। ग्राम सिलगन स्थित खाद के गोदाम का सहकारिता विभाग के दो एडीसीओ ने प्रभारी के सामने ताला खोला और ग्रामीणों के बयान लिए। साथ ही स्टॉक और रजिस्टर का मिलान भी किया।
बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति दैलवारा के अंतर्गत ग्राम सिलगन में अस्थायी खाद गोदाम है। गड़बड़ी मिलने की शिकायत पर अपर जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार दो सितंबर को गोदाम पर पहुंचे तो प्रभारी अचानक वहां से भाग गया था। बाद में सहकारिता विभाग के एडीसीओ रवि सिंह वहां पहुंचे और काफी देर तक गोदाम प्रभारी का इंतजार किया, लेकिन वह नहीं लौटा। जबकि, खाद की कुछ बोरियां बाहर रखी हुई थीं। अधिकारियों ने बोरियाें को गोदाम में रखवाकर किसानों के सामने ताला लगवा दिया था। एआर कोऑपरेटिव के निर्देश पर सहकारिता विभाग के एडीसीओ रवि सिंह एवं एडीसीओ विनोद सिलगन स्थित गोदाम पर गए और वहां ग्रामीणों के बयान लिए। इसके बाद गोदाम का ताला खुलवाकर स्टॉक की जांच की। स्टॉक का रजिस्टर से मिलान किया। गोदाम प्रभारी के बयान भी लिए।
-- -- -- -- --
सिलगन स्थित खाद गोदाम का मंगलवार को एडीसीओ रवि सिंह एवं विनोद ने गोदाम प्रभारी एवं ग्रामीणों के समक्ष ताला खुलवाया। गोदाम में स्टॉक का रजिस्टर से मिलान कराया गया। गोदाम प्रभारी और ग्रामीणों के बयान भी लिए गए।
विज्ञापन
-अर्विन मेहर सिंह, एआर कोऑपरेटिव।