{"_id":"9916df2b99dc7496a24cd31cb125da93","slug":"the-villagers-planted-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 05 Jul 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
ग्राम आजादपुरा जाने के लिए तरगुवा रेलवे गेट के पास वन विभाग की भूमि से होकर एक पुराना रास्ता है। जिससे होकर लोग काफी समय से गुजरते आ रहे हैं। वन विभाग की जमीन के पास एक किसान की भूमि है, जिसमें अपनी जमीन पर इस बार कब्जा कर लिया। इसी बात से खुन्नस खाकर तरगुवां में रहने वाले एक वन विभाग के कर्मचारी ने गांव की पार्टी बंदी के चलते शेष रास्ते पर पत्थर डाल कर उसे बंद कर दिया। जिससे आजादपुरा जाने के लिए ग्रामीणों को तरगुवा गांव से कही से भी रास्ता नहीं रहा, जिससे ग्रामीण शनिवार को आक्रोशित हो गए। उन्होंने सुबह तालबेहट से जखौरा मार्ग पर बडे़ बडे़ पत्थर रखकर सड़क जाम दी।
सड़क जाम की सूचना पर उपजिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने तत्काल तहसीलदार एवं नायव तहसीलदार को मौके पर जाने के निर्देश दिए। मौके पर गए अधिकारियाें ने सबसे पहले ग्रामीणों की बात को सुना, इसके बाद उन्होंने लेखपाल से पूरे प्रकरण की जानकारी ली जिस पर लेखपाल ने बताया कि वन विभाग ने जो रास्ता बंद कर दिया है वह काफी पुराना है और उसका उल्लेख राजस्व रिकार्ड में आज भी है, इस पर अधिकारियाें ने मौके पर मौजूद वन विभाग के एक कर्मचारी को फटकार लगाते हुए रास्ता खोलने के निर्देश दिए। वन कर्मी ने मौके पर अधिकारियों को गुमराह करने की काफी कोशिश की परंतु जनता की मांग के चलते अधिकारियों ने उसकी एक नहीं सुनी। इसके बाद मौके पर रास्त खोल दिया गया।