फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The torture of winter continues...everyone from common people to animals and birds are in distress.

Lalitpur News: सर्दी का सितम जारी...आम आदमी से लेकर पशु-पक्षी तक बेहाल

Sat, 20 Jan 2024 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
The torture of winter continues...everyone from common people to animals and birds are in distress.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। कड़कड़ाती ठंड से आम आदमी से लेकर पशु-पक्षी तक बेहाल हैं। बच्चे खेलने-कूदने के बजाय घरों में दुबके हैं। वृद्धों का बुरा हाल है। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में हृदय रोगी सावधानी बरतें, सुबह टहलने से बचें और गर्म पानी का सेवन करें।
बृहस्पतिवार रात पारा लुढ़ककर छह डिग्री तक आने से गलन बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह कोहरा छाए रहने से वाहन चालकों को दिन में लाइट जलानी पड़ी। रफ्तार भी कछुए जैसी रही। सुबह करीब 11.30 बजे हल्की धूप निकली तो लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद हुई, लेकिन सर्द हवाएं चलने से स्थिति पहले जैसी रही। शाम पांच बजे से फिर गलन बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार रात में पारा और गिरने का अनुमान है। शनिवार को बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन


----------डॉक्टर बोले, हार्ट के मरीज बरतें सावधानी
बढ़ रही सर्दी ब्लड प्रेशर और हृदय रोगियों के लिए चिंता का सबब बनी है। जिला अस्पताल में चार दिनों से ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ओपीडी के आंकड़ों पर नजर डालें तो पहले प्रतिदिन 300 मरीजों में 100 ब्लड प्रेशर के होते थे, लेकिन अब 300 की ओपीडी में ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या 200 तक पहुंच गई है। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. राजीव जैन ने बताया कि हार्ट व बीपी के मरीज सुबह-शाम घरों में रहें। गर्म कपड़ों से शरीर को पूरी तरह ढंक कर रखें। गर्म पानी पीएं, रात में ठंडे पदार्थों का सेवन करने से बचें। समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------सुबह से ही जगह-जगह जले अलाव
फोटो-23, स्टेशन रोड पर जलते अलाव में गर्मी लेते गोवंश
तालबेहट। गलन भरी सर्दी से जन-जीवन अस्त-व्यस्त रहा। जगह-जगह अलाव जलते रहे। सरकारी कार्यालयों में फरियादियों के न आने से सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों व मार्गों पर लोगों का आवागमन कम रहा। तहसील एवं जनपद मुख्यालय जाने के लिए सुबह ग्यारह बजे तक कोई साधन नहीं मिला। इन मार्गों पर डग्गामार वाहन ही सहारा बने। संवाद


---------लगातार लेट हो रहीं ट्रेनें, नहीं सुधर रही व्यवस्था
फोटो-30
ललितपुर। कोहरे के कारण ट्रेनें लगातार लेट चल रही हैं। पातालकोट एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है, इससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई। करीब 50 प्रतिशत यात्री अपना आरक्षण निरस्त करा रहे हैं। शुक्रवार को भी ट्रेनों की चाल धीमी रही। कई तो छह से आठ घंटे तक विलंब से चलीं। इस कारण लोगों को अपनी यात्रा निरस्त करनी पड़ी। दिल्ली व लखनऊ दोनों ओर से ही आने वाली ट्रेनों का बुरा हाल है।
-------------
शुक्रवार को झांसी व लखनऊ की ओर से आने वाली ट्रेनों की यह रही स्थिति
ट्रेन संख्या - ट्रेन का नाम - निर्धारित समय - देरी से
11842 - गीता जयंती - 3:45 - करीब छह घंटे लेट
12533 - पुष्पक एक्सप्रेस- 4:00 - करीब साढ़े तीन घंटे लेट
12920 - मालवा एक्सप्रेस - 4:21 - करीब पांच घंटे लेट
12108 - मुंबई एलटीटी - 5:05 - करीब छह घंटे लेट
11058 - मुंबई एक्सप्रेस - 5: 14 - करीब पांच घंटे लेट
10168 - साबरमती एक्सप्रेस- 6:42 - करीब दस घंटे लेट
12722 - दक्षिण एक्सप्रेस - 6:11 - करीब सात घंटे लेट
22537 - कुशीनगर - 6:33 - करीब पांच घंटे लेट
12002 - शताब्दी एक्सप्रेस - 11: 42 - करीब एक घंटे लेट
12138 - पंजाब मेल - 1:15 - करीब चार घंटे लेट
14624 - पातालकोट - निरस्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed