फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The team arrived to investigate the dispute between two principals on the instructions of DIOS

डीआईओएस के निर्देश पर दो प्रधानाचार्यो के विवाद की जांच करने पहुंची टीम

Thu, 13 Oct 2022 11:43 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
The team arrived to investigate the dispute between two principals on the instructions of DIOS
महरौनी (ललितपुर)। शांति निकेतन इंटर कॉलेज के वर्तमान व तत्कालीन प्रधानाचार्य के विवाद के मामले में बृहस्पतिवार को डीआईओएस के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच टीम कॉलेज पहुंची और दोनों से लिखित बयान लिए।
विज्ञापन

बीते दिनों शांति निकेतन इंटर कॉलेज के वर्तमान प्रधानाध्यापक और तत्कालीन प्रधानाध्यापक के बीच विवाद हो गया था। इस घटना का वीडियो वायरल होने और अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया। जांच टीम में अरुण बाबू शर्मा प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर, कोमल सिंह नरवरिया प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल दावनी एवं संजीव कुमार वर्मा प्रधानाध्यापक राजकीय हाईस्कूल करमुहारा को गठित कर कॉलेज में जांच के लिए बृहस्पतिवार को भेजा।
विज्ञापन

जांच टीम कॉलेज पहुंचकर विद्यालय के प्रबंधक द्वारा बनाए गए प्रधानाचार्य सूर्यबली प्रसाद व पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा बनाए गए प्रधानाचार्य वेद प्रकाश से स्पष्टीकरण मांगा जिसमें दोनों प्रधानाचार्य ने अलग-अलग लिखित स्पष्टीकरण जांच टीम को दिए। जांच टीम के सदस्यों ने विद्यालय के छात्रों व विद्यालय स्टाफ से भी एकांत में अलग अलग ब्यान लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed