फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The strike-demonstration continued for the fifth day on the demands

मांगों को लेकर पांचवे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

Sat, 13 Nov 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
The strike-demonstration continued for the fifth day on the demands
ललितपुर। विकास भवन परिसर में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि मांगों के पूरा न होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में तालबेहट ब्लॉक अध्यक्ष रेखा पंथी ने कहा कि संघ की मांगों केे पूरा न करने से आंगनबाड़ी कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि संघ की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इससे सभी कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। मांगों के पूरा न होने से परिवार का पालन पोषण व बच्चों को शिक्षाएं जैसी सुविधाएं देने में परेशानी हो रही है। उन्होंने आंगनबाड़ी को 15 हजार, सहायिका को दस हजार रुपये मानदेय दिए जाने की मांग की है। जिससे आर्थिक समस्याएं दूर हो सकें।
विज्ञापन

अन्य वक्ताओं ने कहा कुछ कर्मचारियों को 62 वर्ष की उम्र में जबरन सेवा निवृत्ति देकर हटा दिया गया है। इन्हें पेंशन व ग्रेच्युटी और सामाजिक सुरक्षा तक नहीं दी गई है। सेवानिवृत्त की गईं कर्मचारियों वापस कार्य पर लिया जाए। ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की मौत पर दस लाख रुपये का मुआवजा और परिवार की बहू या बेटी की सीधी भर्ती की जाए। किराए पर चलने वाले केंद्रों का भुगतान कराया जाए। गर्मी व सर्दी में 15-15 दिन का अवकाश दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष आभा शर्मा, महामंत्री मिथलेश त्रिपाठी, संरक्षक रविंद्र कुमार रावत, बार ब्लॉक अध्यक्ष किरन राजपूत, रेखा देवी जैन, मीना राय, राजो कुशवाहा, लक्ष्मी देवी, सुषमा, नन्हीं बाई, रचना, ज्योति, मालती देवी, साधना चौबे, कीर्ति, गीता, नीरू सिंह, विमलेश, दर्शना जैन, फूला, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed