{"_id":"582b675a4f1c1b56368ff33e","slug":"the-stoppage-has-two-weekly-trains-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टॉपेज वाली दो वीकली ट्रेनें हुई रद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टॉपेज वाली दो वीकली ट्रेनें हुई रद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
train, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव वाली दो वीकली ट्रेनें रद कर दी गई हैं। रेलवे ने यह निर्णय उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद मंडल के अंतर्गत कानपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित गंगा नदी पुल की मरम्मत और डाउन ट्रैक पर पटरियां जोड़ने के लिए नॉन इंटर लॉकिंग का काम होने के चलते गोरखपुर यशवंतपुर समेत ललितपुर में ठहराव की अप और डाउन की दोनों ओर की चार ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। वहीं, कुुशीनगर एक्सप्रेस को भी कानपुर से बनारस रेल रूट से डायवर्ट किया गया है।
ललितपुर रेलवे स्टेशन पर करीब दो दर्जन से अधिक ट्रेनों का ठहराव होता है। इसमें लखनऊ-गोरखपुर की ओर जाने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का ठहराव भी होता है। इसमें कुशीनगर एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, गोरखपुर यशवंतपुर, लखनऊ-चेन्न्ई, लखनऊ एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, इंदौर पटना आदि ट्रेनें शामिल हैं। गत दिनों उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद मंडल के अंतर्गत कानपुर के पास गंगा नदी के पुल की मरम्मत और डाउन ट्रेक पर रेल पटरियों को जोड़ने को नॉन इंटर लॉकिंग सिस्टम का कार्य शुरू किया गया है। इसके चलते रेलवे ने ललितपुर में ठहराव वाली 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर, 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर, 16093 चेन्नई-लखनऊ एक्सप्रेस व 160 94 लखनऊ चेन्नई एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है।
यह ट्रेनें रेलवे द्वारा सात दिसंबर तक निरस्त की गई हैं। फिर ट्रेनों का संचालन यथा समय और निर्धारित रूट से हो सकेगा। वहीं, रेलवे द्वारा लखनऊ की ओर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस को कानपुर से डायवर्ट किया गया है। रूट सही होने तक यह ट्रेन कानपुर से बनारस होते हुए गोरखपुर की ओर जाएगी। हालांकि अभी साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के रूट में बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि यह ट्रेन धीमी गति से उक्त मार्ग से ही निकाली जा रही है। रेलवे सूत्रों के अनुसार इस मार्ग से निकलने वाली अन्य ट्रेनों के रेल रूट में और भी बदलाव किए जा सकते हैं।