{"_id":"69839465b366b2456c052bcc","slug":"the-sp-suspended-the-sub-inspector-posted-at-the-police-station-bar-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-151075-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: थाना बार में तैनात उपनिरीक्षक को एसपी ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: थाना बार में तैनात उपनिरीक्षक को एसपी ने किया निलंबित
विज्ञापन
आईजीआरएस पर हुई शिकायत के निस्तारण में पुरानी फोटो पोर्टल पर की थी अपलोड
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आईजीआरएस पर मिलने वाली शिकायत के निस्तारण में फर्जीवाड़ा करने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने थाना बार में तैनात उपनिरीक्षक राहुल कुमार को निलंबित कर दिया है। उसने पोर्टल पर पुरानी फोटो अपलोड कर मामला निस्तारित दिखा दिया था।
आईजीआरएस के प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर पीड़ित को संतुष्ट करने के लिए एसपी समय-समय पर पुलिस कर्मियों को निर्देश देते हैं। इसके बावजूद, पुलिस इन प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में गड़बड़ी करते हैं। ऐसा ही एक मामला थाना बार क्षेत्र का आया है। बार कस्बा निवासी राजकुमार कुशवाहा ने आईजीआरएस पर शिकायत की थी। इसके निस्तारण की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक को सौंपी गई। उसने पुरानी फोटो को पोर्टल पर अपलोड कर मामला निस्तारित दिखा दिया। यह गड़बड़ी जब पकड़ी गई तो पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।