फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The second unit of the power plant is 665 MW

पावर प्लांट की दूसरी यूनिट से हुआ 665 मेगावाट उत्पादन

Sun, 10 Jan 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 10 Jan 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
The second unit of the power plant is 665 MW
ललितपुर। जनपद के ग्राम चिगलौआ स्थित ललितपुर पॉवर जनरेशन कंपनी में स्थापित 660 मेगवाट की दूसरी इकाई को फुल लोड पर चलाने में सफलता मिली है। इस दौरान कंपनी द्वारा दूसरी इकाई से 665 मेगावाट तक विद्युत उत्पादन में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


कंपनी की इस कामयाबी से बजाज समूह को प्रदेश में एक बड़े ऊर्जा उत्पादक के रूप में स्थापित कर दिया है। कंपनी प्रबंधन के अनुसार पावर प्लांट द्वारा मार्च के महीने में 660 मेगावाट की तीसरी इकाई से भी विद्युत उत्पादन शुरू करने की कोशिशें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


बुंदेलखंड क्षेत्र में बजाज समूह के चेयरमैन कुशाग्र नयन बजाज के नेतृत्व मेेें जनपद में 660 मेगावाट की तीन इकाइयों के सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर प्लांट की स्थापना का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। ललितपुर पॉवर जनरेशन कंपनी के महा प्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि सितंबर 2015 में कंपनी द्वारा 660 मेगावाट की पहली इकाई को सफलतापूर्वक शुरु कर प्रदेश को बड़ी सौगात दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में 23 दिसंबर को कंपनी के महानिदेशक आरएस शर्मा, सीईओ केजे बर्की व एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एएन सार की मौजूदगी में 660 मेगावाट की दूसरी इकाई को सिनक्रोनाइज कर दिया गया था। इसके बाद से कंपनी के अभियंता इसे फुल लोड पर लाने की तैयारी में जुटे हुए थे। बीते रोज शुक्रवार की शाम 7.19 बजे यूनिट को 665 मेगावाट तक उत्पादन करने में सफलता मिली है।

कंपनी के महानिदेशक आर एस शर्मा ने बताया कि बजाज समूह अब प्रदेश में बड़े ऊर्जा उत्पादक के रुप में स्थापित हो गया है। पावर बेंचर का यह प्रमुख समूह वर्ष 2012 से बजाज इनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से 450 मेगावाट थर्मल ऊर्जा का उत्पादन कर रहा है।


जिला हो रहा है रोशन
बजाज पावर प्लांट से उत्पादित बिजली से ही जनपद को रोशन किया जा रहा है। हालांकि, दो माह पूर्व से विद्युत उत्पादन डिमांड नहीं होने के कारण पारीछा थर्मल पावर प्लांट से जनपद को रोशन किया जा रहा था, लेकिन बुधवार से एक बार फिर से डिमांड होने पर बजाज पावर प्लांट से ही उत्पादित बिजली से जनपद को रोशन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed