फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The Saujana-Mandavara road deteriorated even before the rains began.

Lalitpur News: बारिश होने से पहले ही सौजना से मंडावरा मार्ग हुआ खराब

Tue, 04 Aug 2026 02:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The Saujana-Mandavara road deteriorated even before the rains began.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सौजना। विकासखंड महरौनी अंतर्गत ग्राम सौजना से मंडावरा जाने वाली सड़क पूरी तरह खराब हो गई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया है कि सड़क से आवागमन करने में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग आवागमन की दृष्टि से बहुत अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि इस मार्ग से ग्रामीणों को मड़ावरा में रोजमर्रा की सामग्री खरीदने में सुविधा होती है। आरोप है कि सड़क की हर साल मरम्मत की जाती है लेकिन इस वर्ष बारिश आने से पहले ही पूरी तरह से उखड़ गई है। क्षेत्रवासियों को सड़क की पटरी तक पर चलने में काफी दिक्कत हो रही है। सड़क की पटरियां भी पूरी तरह से पानी के बहाव में बह गई हैं, अगर सड़क किनारे मिट्टी डाल दी जाए तो क्षेत्रवासियों को पैदल चलने में सुविधा हो जाएगी। ग्रामीणों ने सड़क की पटरियों और सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर ग्यासी, अनीता देवी, राजाराम, रामदास, गोकुल, हरगोविंद, भारत महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed