फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The road from Ghusayana to Pisnari is dilapidated, difficult to walk

Lalitpur News: घुसयाना से पिसनारी तक सड़क खस्ताहाल, चलना मुश्किल

Wed, 07 Jun 2023 12:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
The road from Ghusayana to Pisnari is dilapidated, difficult to walk
हर रोज हजारों लोग गुजरते हैं, राहगीरों को होती है परेशानी, गड्ढों में फंसकर आए दिन गिरकर चोटिल होते हैं वाहन चालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के मोहल्ला घुसयाना से पिसनारी तिराहा तक जाने वाली सड़क की हालत बदहाल है। मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। राहगीर आए दिन चोटिल होते हैं। राहगीरों ने सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
शहर के मोहल्ला घुसयाना से पिसनारी जाने वाले सड़क मार्ग की दूरी करीब एक किलोमीटर है। इस सड़क से प्रतिदिन झांसी, ललितपुर सहित मध्य प्रदेश के चंदेरी व ब्लॉक जखौरा और तालबेहट क्षेत्र से आने वाले हजारों लोग निकलते हैं। लेकिन, सड़क की हालत बहुत खराब है।
विज्ञापन

विगत कई सालों से मरम्मत के अभाव में इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में गिरकर आए दिन वाहन चालक चोटिल होते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी तो बारिश के दिनों में हो जाती है। गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों का चलना दुश्वार हो जाता है। लोगों ने बारिश से पहले समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई सालों से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। इस कारण से सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। इससे बहुत परेशानी होती है। - विकास
घुसयाना से पिसनारी जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने से दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को दिक्कत होती है। -सोनू
बारिश के दिनों में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरने से रास्ता समझ में नहीं आता है, जिससे दो पहिया वाहन चालक चोटिल होते हैं। - अमित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed