फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The proposal for conservation of bears is likely to get approval soon

Lalitpur News: भालुओं के संरक्षण के प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिलने के आसार

Mon, 28 Apr 2025 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The proposal for conservation of bears is likely to get approval soon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ललितपुर। जनपद का जंगल नेशनल पार्क का हिस्सा बनने के साथ ही मड़ावरा रेंज में भालुओं के संरक्षण के लिए भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के आसार बढ़ गए हैं। अधिकारियों का दावा है कि शासनस्तर पर पत्रावली तेजी से आगे बढ़ रही है।
मड़ावरा रेंज अंतर्गत रीछ पहाड़ी को संरक्षित भालू केंद्र बनाने के लिए वन विभाग ने कई दिनों पूर्व प्रस्ताव शासन को भेजा था। लेकिन, अब तक इस प्रस्ताव पर मुहर नहीं लग सकी है। अब जनपद का जंगल टाइगर नेशनल पार्क का हिस्सा बनने जा रहा है तो इस प्रस्ताव की पत्रावली ने भी तेजी पकड़ ली है। वन विभाग के सूत्रों का कहना है कि इस वर्ष इसकी विस्तृत कार्ययोजना के साथ शासन बजट भी आवंटित कर देगा। जनपद में करीब तीन सौ भालू हैं, जो रीछ पहाड़ी पर विचरण करते हैं। करीब दस वर्ष पूर्व के वाइल्ड लाइफ के सर्वे के अनुसार ये पूरी तरह स्वस्थ हैं, इसके साथ ही यह पहाड़ी उनके संरक्षण व उनका कुनबा बढ़ाने के लिए काफी उपयुक्त है।
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कराए जाएंगे ये कार्य
भालू संरक्षण के लिए मेस वायर फेंसिंग का कार्य करीब 47 किलोमीटर इलाके में, 37 किलोमीटर मार्ग की मरम्मत, चार वाच टॉवर, 20 वाटर होल्स, एक चौकी का निर्माण, 50 हेक्टेयर भूमि पर भालू के प्रिय भोजन में शामिल फलदार पौधों का रोपण, दो चेकडैम व एक बंदी निर्माण प्रमुखता से कराया जाएगा।
---------------------------
मड़ावरा के जंगल में स्थित रीछ पहाड़ी पर भालू संरक्षण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसके जल्द मंजूरी मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। इससे भालू के संरक्षण के साथ उनके कुनबे में बढ़ोतरी होगी।
गौतम सिंह, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed