फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The prisoner was injured with a laugh in the court, the video went viral

कचहरी गेट पर दो पक्षों में चले हंसिया, लात घूसें, वीडियो वायरल

Thu, 20 Oct 2022 10:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
The prisoner was injured with a laugh in the court, the video went viral
ललितपुर। कचहरी गेट के अंदर हनुमानजी मंदिर के पास पेेशी पर आए बंदी को हंसिया मारकर कुछ लोगों ने घायल कर दिया। घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। वहीं, जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी राजकुमार कुशवाहा पुत्र भगवानदास बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे कचहरी परिसर में पेशी पर गया था और अभी वह कचहरी परिसर स्थित हनुमान मंदिर के पास ही पहुंचा था कि तभी कुछ लोगों ने उसे हंसिया मारकर घायल कर दिया। काफी देर तक हंगामा और मारपीट चलती रही। किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं, किसी ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपियों को पकड़कर कोतवाली ले आई, जहां पीड़ित का मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, राजकुमार ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि बृहस्पतिवार को उसकी पत्नी गोरादेवी व पुत्र वधू अंजना कचहरी परिसर में पेशी पर आए थे, तभी कचहरी गेट के पास चार लोग आए और उसे व उसकी पत्नी व पुत्रवधू को कचहरी में पेशी पर आने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हंसिया मारकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed