फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The priest raped the woman on the pretext of worship

पूजा पाठ के बहाने पुजारी ने किया महिला से दुष्कर्म

Sun, 22 May 2022 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The priest raped the woman on the pretext of worship
ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र के एक गांव में संतान की मन्नत के लिए मंदिर के पुजारी ने पूजा के बहाने ले जाकर एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। पति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा अंतर्गत यह गांव निवासी महिला बेटे की बंधेज के लिए नारा क्षेत्र के गांव में मंदिर गई थी। जहां पुजारी पूजा करने के बहाने उसे अकेला दूर खेतों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुजारी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में उसने कई बार पूजा के बहाने बुलाया। जिस पर वह अपने पति, सास-ससुर और देवर के साथ मंदिर पहुंची। जहां पुजारी ने उसके पति को रोककर उसे दूर ले गया। शक होने पर पति पीछे-पीछे गया, तो पुजारी उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। पत्नी के चिल्लाने पर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जिस पर पुजारी ने गांव वालों के साथ मिलकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश चौबे ने बताया कि पति की तहरीर के आधार पर आरोपी पुजारी इंद्रपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed