{"_id":"69541eaa523c6df72f06afc4","slug":"the-power-supply-of-masora-feeder-remained-disrupted-day-and-night-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-148881-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दिन और रात ठप रही मसौरा फीडर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दिन और रात ठप रही मसौरा फीडर की बिजली
विज्ञापन
ओस और कोहरे की वजह से फाल्ट में रहीं लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने के चलते सोमवार को मसौरा फीडर की बिजली दिन और रात ठप रही। शाम को बिजली तो आई लेकिन चंद मिनटों बाद ही फिर से गुल हो गई, जो रात भर नहीं आई। इससे ग्रामीणों को परेशान होना पड़ा।
बाईपास स्थित 33 केवी बिजली घर में स्थापित मसौरा फीडर से करीब दो दर्जन से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। बीते रोज सोमवार को सुबह मसौरा फीडर ओवरलोड एवं फाल्ट होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने दिनभर तो इंतजार किया लेकिन बिजली नहीं आई। शाम होने पर ग्रामीणों ने लाइनमैन व सब स्टेशन पर फोन किया लेकिन फोन ही नहीं उठा। हालांकि सोमवार को देर शाम को कुछ मिनटों के लिए बिजली आई तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, लेकिन कुछ ही देर बाद फिर से बिजली गुल हो गई। मंगलवार को दोपहर में बिजली आपूर्ति सुचारू की जा सकी। चौबीस घंटे से अधिक समय तक बिजली नहीं होने के कारण लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए भी परेशान होना पड़ा।
वर्दन
कोहरा व ओस के कारण इंसुलेटर व लाइन में फाल्ट आ गया था। कोहरा की वजह से लाइन सुधारने में समय लगा, अब आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। - धर्मेंद्र प्रजापति, अवर अभियंता