फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The power of the UP-made BrahMos, demonstrated in 'Operation Sindoor', resonated as far as Pakistan: Yogi

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान तक गूंजी यूपी में बनी ब्रह्मोस की ताकत : योगी

Sun, 21 Jun 2026 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The power of the UP-made BrahMos, demonstrated in 'Operation Sindoor', resonated as far as Pakistan: Yogi
ललितपुर और झांसी में बोले सीएम - बुंदेलखंड में अब पलायन नहीं, रोजगार और विकास है यहां की पहचान
विज्ञापन

फोटो-23, 26/27
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर/झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में निर्मित ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान तक गूंजी थी। नए भारत की शक्ति का दुनिया ने प्रत्यक्ष अनुभव किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से बुंदेलखंड की तस्वीर बदल रही है। अब यह क्षेत्र पलायन नहीं, बल्कि रोजगार, उद्योग और विकास की नई पहचान बन रहा है।
मुख्यमंत्री शनिवार को ललितपुर में तुवन मंदिर के प्रांगण में जनसभा को और झांसी के दीन दयाल सभागार में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। ललितपुर में उन्होंने 1766 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि पहले बुंदेलखंड उपेक्षा और पिछड़ेपन का प्रतीक माना जाता था, लेकिन आज यहां आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों ने दशकों तक बुंदेलखंड की अनदेखी की। कांग्रेस ने लंबे समय तक शासन किया और सपा को भी कई बार अवसर मिला, लेकिन ललितपुर और बुंदेलखंड के विकास के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा का विकास सैफई तक और कांग्रेस का विकास दिल्ली तक सीमित रहा मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर घर जल योजना के माध्यम से गांवों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है। जिन महिलाओं को कभी पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, उन्हें अब घरों में नल से पानी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले बुंदेलखंड से युवाओं का पलायन होता था, विकास योजनाओं पर माफिया और अवैध खनन करने वाले हावी रहते थे तथा नौकरियों में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार मिल रहा है। यहां की बेटियां शिक्षा, रोजगार और पुलिस सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में नई पहचान बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
आयुष पार्क की होगी स्थापना
सीएम ने कहा कि ललितपुर के सैदपुर में प्रदेश का पहला बल्क ड्रग फार्मा पार्क विकसित किया जा रहा है। इसके शुरू होने से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके बाद प्रदेश में आयुष पार्क की स्थापना भी की जाएगी। इसमें झांसी के सांसद अनुराग शर्मा के अनुभव का लाभ लिया जाएगा।

---------------------
राम मंदिर नए भारत की पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में सत्ता संभालने के बाद सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र दिया। इसी सोच के साथ देश के विकास की कार्ययोजना तैयार हुई। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि नए भारत के राष्ट्र निर्माण का भी प्रतीक है।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed