{"_id":"695c06667d021b93a30cd475","slug":"the-police-team-will-go-to-kolkata-to-gather-information-from-dr-rajivs-family-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-149228-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कोलकाता जाकर डॉ. राजीव के परिजनों से जानकारी हासिल करेगी पुलिस की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कोलकाता जाकर डॉ. राजीव के परिजनों से जानकारी हासिल करेगी पुलिस की टीम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बहनोई की चिकित्सकीय डिग्री और पहचान का उपयोग कर मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजिस्ट के रूप में नौकरी करने वाले अभिनव सिंह मामले की जांच एसआईटी ने तेज कर दी है। पुलिस टीम शीघ्र ही कोलकाता जाएगी, जहां अमेरिका में रह रहे डॉ. राजीव गुप्ता के परिजनों से पूछताछ कर मामले से जुड़े साक्ष्य एकत्रित किए जाएंगे।
अमेरिका में रहने वाले बहनोई डॉ. राजीव गुप्ता की चिकित्सकीय डिग्री और पहचान का दुरुपयोग कर तीन वर्षों तक मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजिस्ट के रूप में कार्य करने के आरोप में गिरफ्तार अभिनव सिंह के खिलाफ एसआईटी गहन जांच कर रही है। मामले की परत-दर-परत जांच के लिए पुलिस टीमें हर पहलू पर पड़ताल में जुटी हैं।
पुलिस टीम अभिनव सिंह के शैक्षिक अभिलेखों का संकलन करने के लिए कोलकाता, मथुरा, रुड़की, फर्रुखाबाद और अलीगढ़ में जांच कर चुकी है। इसके साथ ही डॉ. राजीव गुप्ता के नाम पर तैयार किए गए आधार कार्ड, पैन कार्ड, शस्त्र लाइसेंस, बैंक पासबुक, पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेजों की भी गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अब पुलिस टीम एक बार फिर कोलकाता जाकर डॉ. राजीव गुप्ता के परिजनों से आवश्यक जानकारी जुटाएगी और केस से संबंधित साक्ष्य एकत्र करेगी। उधर, मामले के अन्य पहलुओं पर भी जांच जारी है। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि प्रकरण की जांच जनपद स्तरीय एसआईटी द्वारा की जा रही है।