फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The performance of government schools was poor, private schools took the lead

Lalitpur News: सरकारी विद्यालयों का प्रदर्शन रहा फीका, निजी विद्यालय मार ले गए बाजी

Sat, 26 Apr 2025 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The performance of government schools was poor, private schools took the lead
ललितपुर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में सरकारी विद्यालय के छात्र इस बार भी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। सिर्फ इंटरमीडिएट में राजकीय इंटर कॉलेज जखौरा के छात्र हर्षित लोधी ने जनपद में सातवां स्थान पाया। जबकि हाईस्कूल में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर की छात्रा पंछी राठौड, वंशिका तिवारी ने आठवां ओर पलक राजपूत ने दसवां स्थान हासिल किया है। परीक्षा परिणाम में निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा।
विज्ञापन

------------
इंटरमीडिएट में सुधरे, हाईस्कूल में कुछ खास नहीं कर पाए
हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में पिछले वर्ष 2024 की अपेक्षा इस साल 1.12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। पिछले साल हाईस्कूल का जनपद परिणाम 77.50 फीसदी था। जोकि इस साल 78.62 फीसदी रिजल्ट रहा। वहीं, इंटरमीडिएट के रिजल्ट में अच्छा सुधार हुआ। इसमें पिछले वर्ष 2024 की अपेक्षा 4.78 फीसदी की बढ़ोतरी रही। पिछले साल में इंटरमीडिएट का रिजल्ट 80.84 फीसदी रहा था। जोकि इस साल 85.62 फीसदी रहा है।
विज्ञापन

----------
महरौनी क्षेत्र के विद्यालयों के विद्यार्थी चमके
महरौनी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में महरौनी क्षेत्र में संचालित होने वाले विद्यालयों के छात्र-छात्राएं खूब चमके। जिले की हाईस्कूल टॉप-टेन सूची में शामिल 18 छात्रों में नौ छात्र-छात्राएं महरौनी के विद्यालयों के हैं। वहीं, इंटरमीडिएट की जिले की टॉप टेन सूची में महरौनी क्षेत्र के विद्यालयों के नौ छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed