फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The path to God is paved by the Guru: Acharya

गुरु से ही प्रशस्त होता है परमात्मा का मार्ग : आचार्य

Mon, 30 Jun 2025 12:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The path to God is paved by the Guru: Acharya
ललितपुर। संत आचार्य निर्भय सागर महाराज ससंघ की रविवार को दिगंबर जैन समाज ने शोभायात्रा के साथ शहर में अगुवाई की। श्रद्धालुओं ने द्वार पर आचार्यश्री ससंघ का पाद प्रक्षालन किया और आरती उतारी। श्रावक-श्राविकाएं मंगलगान करते शोभायात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

आचार्य निर्भय सागर महाराज ग्राम मिर्चवारा से पदविहार करते हुए ज्ञानोदय तीर्थ पहुंचे। आचार्य श्री के मुखारविंद से श्रावकों ने प्रभु अभिषेक, शांतिधारा का पुण्यार्जन किया। दिगंबर जैन पंचायत समिति के पदाधिकारियों ने आचार्य श्री ससंघ को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद ग्रहण किया। गाजे-बाजे के साथ आचार्य श्री अपने संघ के संघस्थ मुनि शिवदत्तसागर महाराज, सुदत्तसागर महाराज, गुरुदत्त सागर महाराज, भूदत्त सागर महाराज, मेघदत्तसागर महाराज, पदमदत्तसागर महाराज, मुनि बृषभदत्त सागर महाराज, छुल्लक चंद्रदत्तसागर महाराज, श्रीदत्त सागर महाराज के साथ पदविहार करते हुए नगर की ओर बढ़े।
विज्ञापन

शोभायात्रा नेहरू महाविद्यालय मार्ग से मवेशी बाजार से आजाद चौक, सावरकर चौक होते हुए पार्श्वनाथ जैन अटामंदिर पहुंची। अटा मंदिर के मुख्य द्वार पर जैन पंचायत के पदाधिकारियों ने आचार्य श्री ससंघ की आरती उतारी और पादप्रक्षालन कर मंदिर में प्रवेश कराया। जैन अटामंदिर में धर्मसभा में आचार्य निर्भयसागर महाराज ने जैन धर्म को वैज्ञानिक बताते हुए कहा कि श्रावकों को साधु संगति में रहकर अधिक से अधिक समय धर्म ध्यान और ज्ञानार्जन में लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चातुर्मास में साधु जहां एक स्थान पर रहकर अपनी साधना करते हैं, वहीं श्रावक साधुओं के सानिध्य में रहकर आत्मकल्याण और जीवन सुधारने की सीख ले सकते हैं। आचार्य श्री ने कहा कि गुरु पर श्रद्धा करना सीखो, इन्हीं के द्वारा आत्मा को परमात्मा बनाने का मार्ग प्रशस्त होता है।
धर्मसभा का शुभारंभ जननी जैन ने मंगलाचरण कर किया, जबकि पाठशाला की बालिकाओं ने गुरुभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। आचार्यश्री के पादप्रक्षालन का पुण्यार्जन जैन पंचायत के ऑडिटर पवन जैन, अंतिम अमित जैन परिवार ने किया। दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टड़ैया ने पंचायत पदाधिकारियों के साथ आचार्य श्री को ललितपुर में चातुर्मास स्थापना के लिए श्रीफल अर्पित किया। ब्रह्मचारी मनोज ने धार्मिक क्रियाओं की संयोजना कर आचार्य श्री को नमन किया।
000000
श्राविकाओं ने किया डांडिया नृत्य
शोभायात्रा के आगे संत शिरोमणि आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के विभिन्न स्वरूपों एवं प्रकल्पों की झांकियां चल रही थीं। महिला मंडल की श्राविकाएं डांडिया नृत्य करते हुए भक्ति कर रही थीं। आदिनाथ सेवा संघ बाहुवलि नगर के बच्चों का दिव्यघोष, आचार्य संघ के पदविहार में आकर्षण का केंद्र रहा।

0000
ये रहे मौजूद :
अखिलेश जैन, शिखरचंद्र, सोमचंद्र लकी, महेंद्र मयूर, सुरेश बडेरा, कपूरचंद लागौन, कोमल, मंदिर प्रबंधक अजय जैन, मनोज जैन, कैप्टन राजकुमार जैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed