फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The old woman was strangled to death, case against unknown

Lalitpur News: गला दबाकर की गई थी वृद्धा की हत्या,अज्ञात पर केस

Thu, 01 Jun 2023 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
The old woman was strangled to death, case against unknown
वृद्धा की हत्या और लूटपाट का मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की हुई पुष्टि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम झरावटा निवासी वृद्धा की मौत गला दबाने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हो जाने के बाद पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस घटना की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।
थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम झरावटा निवासी गेंदारानी (75) पत्नी बालचंद पटेल का शव 30 मई की सुबह घर के अंदर अटारी में मिला था। पोस्टमार्टम में गेंदारानी के गले की हड्डी टूटी मिली, सिर में दो जगह और दाहिने कंधे पर चोट पाई गई। गले की हड्डी टूटने से मौत होना पाया गया। पुलिस ने मृतका के पुत्र चंदन की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने किया था इन्कार
थाना नाराहट निवासी गेंदारानी की मौत के बाद परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या कर अटारी में रखे बॉक्स का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले जाने का आरोप लगाया था। परिजनों के आरोपों को पुलिस ने नकार दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।
कमलेश नारायण पांडेय, क्षेत्राधिकारी, पाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed