फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The number of tourists has increased by one and a half times due to the tourist destinations being registered on the global stage.

Lalitpur News: पर्यटन स्थलों के वैश्विक पटल पर नाम दर्ज होने से सैलानियों के संख्या हुई डेढ़ गुनी

Sat, 27 Sep 2025 11:32 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
The number of tourists has increased by one and a half times due to the tourist destinations being registered on the global stage.
पर्यटन स्थलों के वैश्विक पटल पर नाम दर्ज होने से सैलानियों के संख्या हुई डेढ़ गुनी
विज्ञापन

पर्यटन मानचित्र में जिले के स्थलों को दर्ज होने बाद बढा है पर्यटकों का रूझान
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में विगत कुछ वर्षों से पर्यटन स्थलों को वैश्विक पटल पर लाने कवायद तेज हुई है। देश के पर्यटन मानचित्र में नाम दर्ज होने पर यहां पर देश के नहीं विदेशों के भी सैलानियों के संख्या में अप्रत्याशित बढ़ौत्तरी दर्ज की गई है। पिछले पांच साल की कवायद का असर यह हुआ है कि वर्ष 2022 में 2.86 लाख हुई थी, जो वर्तमान में चार लाख के करीब पहुंच चुकी है। यह देशी सैलानियों की संख्या तो वहीं विदेशों से आने वाले सैलानियों के संख्या भी प्रतिवर्ष आठ सौ से अधिक हो गई है।
जिले में पिछले कुछ वर्षों में देश व विदेश के पर्यटकों का आकर्षण बढ़ रहा है, यही कारण है कि यहां पर प्रतिवर्ष करीब अब चार लाख पर्यटन आना प्रारंभ हो गए हैं। साथ ही यहां पर विदेशी पर्यटकों में आस्ट्रेलिया, यूएसए, यूके, यूक्रेन, मालवी, आस्टि्रया, नार्वे, ब्राजील, आयरलैंड, ईरान, फ्रांस, चीन, बांग्लादेश, हंगरी, जर्मनी, श्रीलंका, इंडोनेशिया, नीदरलैंड से पिछले तीन वर्षों में 25 सौ से अधिक सैलानी जनपद में आए हैं। यहां पर पिछले सालों में पर्यटन सुविधाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। जहां पर देशी विदेशी पर्यटनों की संख्या वर्ष 2022 में 287417 थी, तो वहीं 2023 में यह संख्या 344737 हो गई, जो अब बड़कर चार लाख के पार हो गई है।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल
जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल देवगढ़ हैं, यहां पर दशावतार मंदिर, महावीर स्वामी वन्य जीव अभयारण, बौद्ध गुफाएं, बराह मंदिर, कीर्तिगिरी दुर्ग, कुंज द्वार, हाथी दरवाजा, एक पत्थर की बाबड़ी, शिवमंदिर, दुर्गा मंदिर, सती स्तंभ, बंदरगुढ़ा, नीलकंडेश्वर, दूधई, सिरोजजी, चांदपुर-जहाजपुर, च्युवन जलप्रपात बंट, माताटीला, रणछोर धाम, मुचकुंद गुफा, करकरावल, गोविंदसागर बांध, बालाबेहट का किला, सदनशाह की दरगाह, पांडव वन, बानपुर का किला, मदनपुर की आल्हा-ऊदल की कचहरी, लखंचर, कंकद्दर, तालबेहट का किला, अमझरा घाटी, राजघाट बांध, बार चंदन वन आदि प्राचीन, धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल है।
-------------------------------
22.13 करोड़ की लागत से जिले में हो रहा पय्रटन विकास
पर्यटन विकास योजना का नाम- लागत
बानपुर किला में पार्किंग एवं पर्यटन सुविधा- 1.02 करोड़
बालाबेहट किला पर बस स्टैंड का उच्चीकरण- 0.74 करोड़
बालाबेहट किले पर सीसी टीवी रोड - 2.66 करोड़
बालाबेहट किले पर पार्किंग व यात्री सुविधाएं - 1.19 करोड़
सौंरई फोर्ट सुरक्षा व पर्यटन सुविधा - 1.58 करोड़
मड़ावरा किला में पार्किंग एवं यात्री सुविधाएं- 1.08 करोड़
मड़ावरा किला में पर्यटक सुविधा व सौंदर्यीकरण- 1.32 करोड़
अमझरा घाटी पर्यटन विकास कार्य - 1.50 करोड़
बंदरगुढ़ा पर्यटक विकास कार्य - 1.21 करोड़
बानपुर किला की सड़क पर प्रकाश - 2.49 करोड़
गिन्नौट बाग में विरासत वृक्षों के संरक्षण कार्य- 0.50 करोड़,
चंडी माता मंदिर पर पर्यटन विकास कार्य - 2.06 करोड़
देवा माता मंदिर पर पर्यटन विकास कार्य - 1.91 करोड़
कराकरावल पर पर्यटन विकास का कार्य - 2.87 करोड़
---------------------------------------------
जिले में यह आ रहे देश व विदेश से सैलानी
वर्ष - भारतीय - विदेशी
2022 - 286560 - 857
2023 - 343878 - 859
2024 - 413638 - 918
--------------------------------------
जनपद में पर्यटक स्थलों को देश व विदेश के पर्यटन मानचित्र में दर्ज कराने के लिए प्रशासनिक प्रयास सफल हुए हैं, यही कारण है पिछले तीन वर्षों में भारतीय व विदेशी सैलानियों की संख्या में बढ़ौत्तरी हुई है। साथ ही पिछले कुछ वर्षों में शासन ने कई पर्यटन विकास योजनाओं को स्वीकृति दी है।
अकुंर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी ललितपुर।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed