{"_id":"68b5e56b54bd7915e10edf6d","slug":"the-number-of-patients-suffering-from-cold-cough-and-fever-increased-due-to-change-in-weather-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-141870-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मौसम में बदलाव से बढ़े सर्दी, खांसी और बुखार के रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मौसम में बदलाव से बढ़े सर्दी, खांसी और बुखार के रोगी
विज्ञापन
ललितपुर। सोमवार को मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में 360 मरीज आए, जिसमें 215 से 230 में सर्दी, खांसी व बुखार की शिकायत मिली। अन्य मरीज बीपी, सुगर, पेटदर्द व उल्टी से परेशान थे। वहीं, निजी अस्पतालों में भी प्रतिदिन 300 से अधिक मरीज वायरल बुखार के पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में हो रहे परिवर्तन से वायरल का प्रकोप बढ़ा है।
बारिश के साथ निकल रही धूप से उमस बढ़ गई है। इस दौरान लापरवाही लोगों को बीमार बना रही है। सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों तक मरीजों की कतार दिख रही है। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में आ रहे मरीजों में 60 से 70 फीसदी वायरल बुखार से पीड़ित हैं। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. पवन सूद ने बताया कि मौसम में हो रहे परिवर्तन से वायरल के मरीज बढ़ गए हैं, ऐसे में सावधानी जरूरी है।
-- -
इस तरह करें बचाव
- खान-पान में संयम बरतें।
- अधिक मात्रा में पानी पिएं।
- बाहर की वस्तुओं से परहेज करें।
- ठंडे पेय पदार्थ न लें।
-- -- -- -
वायरल ठीक होने के बाद दोबारा आ रहे चपेट में
मौसम के उतार-चढ़ाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। आलम यह है कि जिन मरीजों को वायरल और जुकाम हुआ, वे ठीक होने के बाद दोबारा चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को होम्योपैथ अस्पताल में आने वाले 30 मरीजों में 10 मरीज ऐसे थे जो दोबारा वायरल और खांसी, जुकाम की चपेट में आए।
विज्ञापन
-- -- --
जुकाम, बुखार व खांसी में न कराएं टाइफाइड की जांच
आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जैन ने बताया कि इस तरह के वायरल का प्रकोप कई वर्षों बाद देखा गया है। शहर के निजी अस्पतालों में रोजाना 300 से अधिक मरीज आ रहे हैं। मास्क लगाएं, हाथ साफ करें। खट्टी व ठंडे पदार्थों का सेवन न करें। समय पर जांच कराएं। सर्दी, खांसी व बुखार होने पर टाइफाइड की जांच न कराएं। समय पर उपचार लें।