फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The newborn was sold for two lakh rupees.

Lalitpur News: दो लाख में किया था नवजात का सौदा

Mon, 07 Sep 2026 12:58 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 07 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The newborn was sold for two lakh rupees.
ललितपुर। नवजात शिशु प्रकरण में पुलिस की प्रारंभिक जांच में बच्ची को दो लाख रुपये से अधिक में देने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक नर्स सोनम ने पूनम लखेरा से नवजात बच्ची लेकर अस्पताल के मैनेजर भूपत कुशवाहा और नीतेश पटेल को दी थी। इसके बाद दोनों ने बच्ची को ज्ञानेंद्र अग्रवाल को दो लाख रुपये से अधिक में दिया। पुलिस अब मामले के चौथे आरोपी ज्ञानेंद्र अग्रवाल की तलाश में जुटी है। उसकी गिरफ्तारी के बाद प्रकरण से जुड़े कई और तथ्यों के सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


शहर के सरदारपुरा निवासी पूनम लखेरा ने श्री बांके बिहारी अस्पताल की नर्स सोनम, मैनेजर भूपत कुशवाहा, ज्ञानेंद्र अग्रवाल और नीतेश पटेल पर अपनी नवजात पुत्री को मोटी रकम लेकर दूसरे व्यक्ति को देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में अब तक नीतेश पटेल, भूपत कुशवाहा और सोनम को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने श्री बांके बिहारी अस्पताल से नवजात बच्ची को खोजकर उसकी मां को सौंप दिया था।
विज्ञापन

---------------------
तीनों के बीच रकम बांटने की बात आई सामने
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार सोनम ने पूनम से नवजात बच्ची लेने के बाद उसे नीतेश पटेल और भूपत कुशवाहा को सौंपा था। इसके बाद दोनों ने बच्ची को ज्ञानेंद्र अग्रवाल को दे दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ज्ञानेंद्र से इसके एवज में दो लाख रुपये से अधिक लिए गए थे। यह रकम तीनों के बीच बांटे जाने की बात भी जांच में सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
गोद लेने की इच्छा से शुरू हुई थी बातचीत
पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि ज्ञानेंद्र अग्रवाल की कोई संतान नहीं थी। वह ऐसे नवजात को गोद लेना चाहता था, जिसे उसके माता-पिता पालना नहीं चाहते हों। बताया जा रहा है कि ज्ञानेंद्र ने यह बात नीतेश पटेल को बताई थी। नीतेश ने इसकी जानकारी श्री बांके बिहारी अस्पताल के मैनेजर भूपत कुशवाहा को दी। इसके बाद पुलिस के मुताबिक रुपयों के लालच में नीतेश, भूपत और सोनम ने पूनम की नवजात बच्ची को उससे ले लिया। हालांकि बच्ची को देने की पूरी प्रक्रिया, इसमें शामिल लोगों की भूमिका और रकम के लेनदेन से जुड़े पहलुओं की पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पुलिस मानव तस्करी के एंगल से भी मामले की पड़ताल कर रही है। मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस अब चौथे आरोपी ज्ञानेंद्र अग्रवाल की तलाश कर रही है। पुलिस टीम उसकी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद नवजात को देने और रकम के लेनदेन से जुड़े और तथ्य सामने आ सकते हैं।

--------------------------
केस की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। चौथे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अनुराग अवस्थी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed