फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The municipal market vulnerable to encroachment Mahroni

अतिक्रमण की चपेट में महरौनी का पालिका बाजार

Sat, 21 May 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 May 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
The municipal market vulnerable to encroachment Mahroni
atikirmn, lalitpur news - फोटो : amar ujala
महरौनी (ललितपुर)। कस्बा की मुख्य सड़कों के साथ हमेशा व्यस्त बने रहने वाले अन्य मार्ग अतिक्रमण की चपेट में हैं, जिससे नागरिकों की मुसीबतें बढ़ रही हैं। मुख्य सड़क गांधी चौक बाजार से कोतवाली और पालिका बाजार जाने वाले मार्ग पर तो इतना अतिक्रमण है कि मार्ग अवरुद्ध हो गया है, इससे यातायात बाधित है।
विज्ञापन


मुख्य सड़क से मुड़ते ही पालिका बाजार से रामलीला मैदान तक पूरा मार्ग अतिक्रमण की चपेट में है। इस मार्ग पर वर्षों से सब्जी की दुकानें लग रही हैं। पूर्व में जहां सब्जी विक्रेता मार्ग के किनारे दिन में अपनी दुकानें लगाकर शाम को सामान समेट लेते थे, लेकिन अब सब्जी विक्रेताओं ने मार्ग पर दुकानों की छाया के लिए स्थायी रूप से टप्पर डाल कर कब्जा जमा लिया है। इस वजह से वाहन निकलना तो दूर यहां से पैदल गुजरना भी मुश्किल बना हुआ है।
विज्ञापन


यह कस्बा का महत्वपूर्ण मार्ग है। इस पर जिला पंचायत एवं नगर पंचायत की दुकानें है। बेरोजगार लोगों ने अपने परिवार के पालन पोषण के लिए प्रशासन द्वारा आवंटित दुकानों को महंगी दरों पर लेकर अपना धंधा संचालित किया था, लेकिन इस मार्ग पर अतिक्रमण से उनके धंधे पर विपरीत असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में साड़ियों, सौंदर्य प्रसाधन आदि की दुकानें होने के कारण प्रतिदिन सैकड़ों महिलाएं खरीदारी करने आती हैं, लेकिन बाजार में अतिक्रमण के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। सब्जी की वजह से यहां अनेक आवारा पशु भी घूमते रहते हैं, जो अब तक कई बच्चों और महिलाओं को घायल कर चुके हैं।

सोमवार को हाट बाजार के दिन तो स्थिति और विकट हो जाती है। भीड़ भाड़ होने से इस मार्ग पर आम यातायात बिल्कुल ठप पड़ जाता है। मेन रोड से लेकर कोतवाली के गेट तक सब्जी बाजार के अतिक्रमण से प्रशासनिक वाहन निकलने में भी काफी दिक्कत होती है। नगर के कुछ धार्मिक जलूसों का रूट यही है, लेकिन अतिक्रमण के कारण जलूस निकालने में काफी दिक्कत होती है।

अलग बने सब्जी बाजार
महरौनी (ललितपुर)। नागरिक व पालिका बाजार के दुकानदार अनेक बार प्रशासन से मांग कर चुके हैं कि सब्जी बाजार के संचालन हेतु अन्य कोई स्थान निर्धारित किया जाए और इस मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए। लेकिन, अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। नागरिकों का कहना है कि यह सब्जी बाजार अन्यत्र स्थापित होना जनहित में आवश्यक है, इससे पालिका बाजार की रौनक बढ़ जाएगी।

सड़क किनारे चल रहीं अवैध टाल
महरौनी (ललितपुर)। प्रमुख सड़कों के किनारे जगह-जगह अवैध रूप से भवन निर्माण सामग्री की टाल संचालित हो रही हैं, जो वाहन दुर्घटनाओं का सबब बन रही हैं। अवैध रूप से फुटपाथ पर भवन निर्माण सामग्री की ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर के नाराहट रोड पर सीबी गुप्ता ग्राउंड के पास और मड़ावरा रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर ग्राम कुआंघोषी तक जगह-जगह सड़क किनारे फुटपाथ पर भवन निर्माण सामग्री बालू, पत्थर और ईंटा आदि रखे हैं। सड़क किनारे पड़े बालू के ढेरों पर अक्सर भारी वाहन क्रासिंग के दौरान चढ़ जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है।


अतिक्रमण हटाने जल्दी अभियान चलाया जाएगा। सड़क किनारे अवैध रूप से भवन निर्माण सामग्री रखने का मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही इस दिशा में कार्रवाई की जाएगी और सामग्री को वहां से हटवाया जाएगा। भवन निर्माण सामग्री विक्रेता स्वत: ही सामग्री हटा लें तो बेहतर है, अन्यथा प्रशासन द्वारा संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- हरिश्चंद्र यादव
एसडीएम, महरौनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed