फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The movement of question papers and answer sheets will be under police surveillance.

Lalitpur News: पुलिस की निगरानी में होगा प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं का आवागमन

Sun, 15 Feb 2026 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The movement of question papers and answer sheets will be under police surveillance.
यूपी बोर्ड : ड्रोन कैमरे से भी रखी जाएगी परीक्षा पर नजर, 50 केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं की आवागमन व्यवस्था सहित स्ट्रांग रूम पुलिस की निगरानी में रहेंगे। इसके साथ परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। शांति सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके लिए एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
जिले में 50 परीक्षा केंद्रों पर 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षा में 36677 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरणों में चल रही हैं। जोनल, सेक्टर, स्टेटिक, केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक सहित सचल दल को नामित किया जा चुका है। उत्तर पुस्तिकाओं को भी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया जा चुका है और इनको केंद्र पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखवाया गया है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होने वाली परीक्षा पर जनपद स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम से भी नजर रखी जाएगी। वहीं, परीक्षा को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने सुरक्षा का खाका तैयार किया है। इसमें जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित सचल के साथ पुलिसकर्मी ड्यूटी करेंगे। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों पर प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं को रखने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिसकर्मी निभाएंगे। यहां पर 24 घंटे पुलिसकर्मी ड्यूटी करेंगे। वहीं, प्रश्नपत्रों को केंद्रों तक और उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र तक पहुंचाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले वाहन के आवागमन का कार्य पुलिस की निगरानी में होगा। इसके साथ परीक्षा के दौरान ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि परीक्षा को शांति पूर्वक और नकलविहीन कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी थानेदारों, कोतवाली प्रभारी निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed