{"_id":"6616e348b695568f19022764","slug":"the-moon-gave-a-happy-sight-eid-today-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-113092-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चांद ने दिया मुबारक दीदार, ईद आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चांद ने दिया मुबारक दीदार, ईद आज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर-मड़ावरा। रमज़ान माह के तीसवें रोजे के इफ्तार के बाद बादलों के बीच चांद का दीदार कर रोजेदारों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। चांद दिखाई देने के बाद आज ईदुल फितर की नमाज अदा की जाएगी।
बुधवार शाम चांद का दीदार होने की सबसे ज्यादा खुशी छोटे बच्चों में देखने को मिली। बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी और दर्जियों की दुकानों पर लोग अपने कपड़े लेने पहुंचे। इधर, शहर पेश इमाम हाफिज मुवीन ने बताया कि ईदगाह में सुबह आठ बजे ईद की नमाज होगी। पुलिस लाइन स्थित मस्जिद में सात बजे और अन्य मस्जिदों में 8.30 बजे नमाज अदा की जाएगी।
-- -- -- -- चांद देख कर मांगीं दुआएं
मग़रिब की नमाज के बाद चांद का दीदार कर नमाजियों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी तो सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद पर अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हुए अमन चैन की दुआएं की गईं। मड़ावरा सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद के पेश इमाम मोहम्मद फरमान रजा ने बताया कि रोजों का मतलब सिर्फ भूखा रहना भर नहीं है, बल्कि रोजेदारों को अपनी इच्छाओं और इंद्रियों को संयमित रखकर खुदा की इबादत करना ही सच्चा रोजा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
बाजारों में दिखी भीड़
चांद नजर आने पर शाम को रेडीमेड कपड़ों एवं लेडीज आयटम की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ गई। वहीं, दुकानों व ठेली पर बिक रहीं सेंवई और दूधफेनी की खूब बिक्री हुई। दुकानदार पप्पू ने बताया कि अन्य दिनों के मुकाबले अधिक बिक्री हुई है।
-- -- -- -- --
नगर पालिका ने चलवाया सफाई अभियान
ईओ राघवेंद्र शर्मा ने धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई अभियान चलाया। ईदगाह मैदान की विशेष रूप से सफाई एवं जेटिंग मशीन टैंकरों से धुलाई का कार्य कराया गया जिसमें प्रभारी सफाई निरीक्षक रमाकांत तिवारी ,अमित कुमार एवं उनकी टीम ने विशेष रूप से योगदान दिया।