फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The man accused of fraud and blackmail in the name of providing jobs has been arrested.

Lalitpur News: नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी और ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Dec 2025 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The man accused of fraud and blackmail in the name of providing jobs has been arrested.
- मेडिकल कॉलेज में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक के हड़पे थे साढ़े सात लाख रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी भूपेंद्र तिवारी की तहरीर पर सत्यभान उर्फ गोलू यादव के खिलाफ कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज किया गया था। गोलू यादव पर आरोप था कि उसने नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपये लेने और नौकरी न लगने पर रुपये वापस मांगने पर आत्महत्या की धमकी देकर ब्लैकमेल व वसूली की। पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने में जुट गई थी। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने वांछित आरोपी सत्यभान उर्फ गोलू निवासी ग्राम करमुहारा थाना जखौरा हाल निवासी मोहल्ला पिसनारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गोलू यादव ने बताया कि उसकी जान पहचान कई विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों से थी। जिसका वह प्रचार-प्रसार करके फायदा उठाता था। किसी विभाग में नौकरी लगवाने या किसी प्रकरण के आरोपी को गैरकानूनी तरीके से मदद कराने के लिए उनसे संबंधित डेटा को विभिन्न माध्यमों पंचायत एप, यूपी कॉप एप से प्राप्त करता था। संबंधित व्यक्तियों से संपर्क कर उनका काम कराने के नाम पर उनसे रुपयों की वसूली करता था।

उसके द्वारा स्वास्थ्य विभाग में भूपेंद्र तिवारी की नौकरी लगवाने के नाम पर अपने साथियों के साथ मिलकर 10 लाख रुपये की मांग की थी। भूपेंद्र से उसने 7.50 लाख रुपये नौकरी लगवाने के नाम पर लिए थे। इसी प्रकार उसने अन्य कई लोगों से नौकरी लगवाने, साइबर से संबंधित या अन्य किसी मुकदमे में बचाने, कोई अवैधानिक काम कराने के नाम पर रुपयों की वसूली की है। जब कोई व्यक्ति बार-बार अपने रुपये वापस मांगता तो उसको आत्महत्या कर लेने की धमकी देता और ब्लैकमेल करता था। कई लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हुए लाखों रुपये कमाए हैं और रुपयों को अपने ऐशो-आराम पर खर्च किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी, निरीक्षक नरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह शामिल रहे। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed