{"_id":"4c36b3509827d1403ee3d74f7104a5c8","slug":"the-left-nvs-596-entrance-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"596 ने छोड़ी नवोदय की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
596 ने छोड़ी नवोदय की प्रवेश परीक्षा
ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा 596 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी। इस तरह जिले के सात केंद्रों पर कुल 3,797 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया है।
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 4,393 परीक्षार्थियों के लिए जिले में सात केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा को सुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की थी। जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने केंद्रवार अधिकारियों को तैनात किया था।
इसमें जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ नवोदय विद्यालय के अधिकारी भी शामिल रहे। सुबह साढ़े ग्यारह बजे से परीक्षा आरंभ हुई। परीक्षा में कड़े इंतजाम रहे। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने परीक्षा भी छोड़ दी। बार में 48, बिरधा में 154, जखौरा नगर में 48, जीआईसी जखौरा में 69, मड़ावरा में 83, महरौनी में 94 और तालबेहट में 100 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग नहीं किया।
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. पीएस मिश्र ने बार, तालबेहट व जखौरा के परीक्षा केंद्र देखे। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश सिंह ने महरौनी व मड़ावरा के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
यह तैनात रहे अधिकारी
बीएसए एसपी यादव, नायब तहसीलदार सुबोध मणि शर्मा, जिला मनोरंजन कर अधिकारी देवेंद्र पाल सिंह, तहसीलदार अवधेश निगम, जिला सेवायोजन अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे समेत अन्य अधिकारी व्यवस्थाएं देखते रहे।