{"_id":"671801bbcf63cb127806e6b5","slug":"the-last-rites-of-an-innocent-child-took-place-at-night-the-murderer-went-to-jail-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-122913-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मासूम का रात में हुआ अंतिम संस्कार, हत्यारोपी गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मासूम का रात में हुआ अंतिम संस्कार, हत्यारोपी गया जेल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। रस्सी से अपने सौतेले पोते की गला घोंट कर हत्या करने वाले आरोपी दादा को पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की टीम ने घटना के चार घंटे बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को देर शाम बच्चे का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम उगरपुर के मजरा गीदवर में पुत्र रोहित की शादी से नाखुश चल रहे पिता प्रीतम अहिरवार ने घर में सो रहे छह वर्षीय पोते मोहित की 20 अक्तूबर की रात रस्सी से गला घोंटकर उस समय हत्या कर दी थी जब उसके माता पिता बाजार गए थे। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने सर्विलांस और एसओजी की टीम सहित थाना पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए थे। सोमवार देर शाम जब पोस्टमार्टम के बाद मासूम का शव गांव में पहुंचा तो भारी संख्या में गांव के लोग एकत्रित हो गए थे। गमगीन माहौल में मासूम के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
रिश्ते में भाई-बहन लगते थे मृतक के माता-पिता : हत्यारोपी प्रीतम अहिरवार मृतक माया का रिश्ते में फूफा था। माया बचपन से ही अपने फूफा प्रीतम के यहां रही। प्रीतम के दो पुत्र सीताराम व रोहित हैं। जिसमें रोहित सबसे छोटा है। माया का आरोप था कि पहले पति को छोड़ने के बाद उसका फूफा प्रीतम उसे दूसरी जगह बेच देने की फिराक में था।
विज्ञापन
करीब एक वर्ष पूर्व प्रीतम के छोटे पुत्र रोहित ने रिश्ते में लगने वाली बहन माया से आपसी रजामंदी से शादी कर ली थी। इस शादी से हत्यारोपी प्रीतम खुश नही था और कहते थे कि वह भाग जाएं, नहीं तो मार देंगे। जमीन जायजाद में हिस्सा भी नहीं देंगे।
इस कारण से माया व रोहित छह वर्षीय मोहित को लेकर बाहर कमाने को चले गए थे। करीब एक वर्ष बाद वह 19 अक्तूबर को घर लौटकर आए थे।