{"_id":"65bff76e061cdf61010e3490","slug":"the-jeweler-had-fabricated-the-story-of-robbery-by-grabbing-the-goldsmiths-jewelery-to-repay-the-loan-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-109854-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सर्राफ ने सुनार के जेवरात हड़प कर कर्ज चुकाने के लिए गढ़ी थी लूट की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सर्राफ ने सुनार के जेवरात हड़प कर कर्ज चुकाने के लिए गढ़ी थी लूट की कहानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गांव-गांव फेरी लगाकर सोने-चांदी के जेवरात बेचने वाले सराफा व्यापारी ने सुनार से उधार लिए जेवरातों को हड़पने और उक्त जेवरात बेचकर कर्ज चुकाने के लिए लूट की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने चंद घंटों के अंदर ही सराफा व्यापारी के झूठ से पर्दा उठा लिया। पुलिस ने सराफा व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है।
वर्णी चौराहा के पास बालाजी ज्वैलर्स नाम से सोने-चांदी की दुकान चलाने वाले और गांव-गांव जेवरात बेचने वाले शिवम सोनी ने शनिवार शाम को पुलिस को सूचना दी थी कि ग्राम खड़ोवरा के पास बदमाश उसका जेवरात से भरा बैग लूट ले गए। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने पुलिस की छह टीमें गठित कर बदमाशों को पकड़ने के निर्देश दिए। सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाने को कहा। एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया था और सराफा व्यापारी शिवम सोनी से पूछताछ की थी। पुलिस का शक सराफा व्यापारी पर ही गहराने लगा था। खेतों में काम करने वाले लोगों से पूछताछ, रास्ते और ग्रामीण क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो पुलिस का शक और पुख्ता हो गया। पुलिस ने सराफा व्यापारी शिवम सोनी से गहनता से पूछताछ की तो पूरा मामला उजागर हो गया।
शिवम सोनी निवासी गढ़ीमोहाल कुसमा थाना महराजपुर जनपद छतरपुर मध्य प्रदेश ने बताया कि उसके ऊपर कर्जा था। इसी कारण से सुनार से उधार लिए जेवरातों को हड़पने और उक्त जेवरात बेचकर कर्ज चुकाने के लिए लूट की कहानी रची थी। पुलिस ने शिवम सोनी की निशानदेही पर बैग में रखे सोने चांदी के जेवरात भी खोज निकाले। लूट की झूठी कहानी रचने वाला आरोपी शिवम सोनी पुलिस विभाग में जनपद में तैनात महिला पुलिस कर्मी का पति है। पति के इस कृत्य की जानकारी जब उसकी पत्नी को हुई तो वह शनिवार रात को कोतवाली में दो बार अचेत होकर गिर गई थी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
इस प्रकार बुनी लूट की झूठी कहानी
शिवम सोनी ने पुलिस को बताया कि उसने एक प्लाट व कार खरीदी थी। दुकान का कर्जा था, जिसे वह चुकाना चाहता था। कर्जदार रुपया मांग रहे थे। इसके लिए उसने दूसरे सुनार से जेवरात लिए। जेवरातों का रुपया न देना पड़े और कर्ज चुका सके, इसके लिए झूठी कहानी बनाई। लूट की घटना सही लगे, इसलिए उसने अपने मोबाइल फोन को स्वयं तोड़ दिया था।
-- -- -- -- -- -
सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य बिंदुओं पर जांच की गई तो घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। शिकायतकर्ता से पूछताछ में विभिन्नता आ रही थी। कर्ज चुकाने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया था। झूठी सूचना देने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक